एक्सप्लोरर

IPL Points Table 2025: मुंबई इंडियंस ने पॉइंट्स टेबल में लगाई छलांग, जानें किस नंबर पर है आपकी फेवरेट टीम

IPL Points Table 2025: रविवार को हुए रोमांचक मुकाबले में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया. ये दिल्ली की इस सीजन पहली हार है.

DC vs MI 2025: करुण नायर जब आउट हुए तब दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 11.4 ओवरों में 135 रन था. 206 रनों का पीछा करते हुए अक्षर पटेल एंड टीम अच्छी स्थिति में थी लेकिन इसके बाद मुंबई इंडियंस ने शानदार वापसी की और दिल्ली को 193 रनों पर ढेर कर दिया. करण शर्मा ने 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए. हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई पहली टीम बनी, जिसने दिल्ली को इस सीजन हराया है. इस जीत के साथ एमआई ने अंक तालिका में भी छलांग लगाई है.

करुण नायर ने 40 गेंदों में 5 छक्के और 12 चौकों की मदद से 89 रन बनाए, वह जब तक क्रीज पर थे दिल्ली कैपिटल्स जीत की ओर बढ़ रही थी. उनके आउट होने के बाद कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका. केएल राहुल (15), अक्षर पटेल (9), ट्रिस्टन स्टब्स (1), आशुतोष शर्मा (17) आदि बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए. करण शर्मा ने अभिषेक पोरेल, केएल राहुल ओर ट्रिस्टन के रूप में महत्वपूर्ण 3 विकेट लिए, उन्हें इस शानदार स्पेल के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया.

मुंबई इंडियंस ने अंक तालिका में लगाई छलांग

दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद मुंबई इंडियंस को अंक तालिका में फायदा हुआ है. टीम 7वें स्थान पर पहुंच गई है, ये टीम की इस सीजन दूसरी जीत थी. 6 में 2 जीत के बाद एमआई के 4 अंक हैं ओर उसका नेट रन रेट (+0.104) काफी बेहतर हो गया है.

दिल्ली कैपिटल्स दूसरे नंबर पर आ गई है. 5 मैचों में ये अक्षर पटेल एंड टीम की पहली हार है. दिल्ली के 8 अंक हैं, उसका नेट रन रेट +0.899 का है. पहले नंबर पर गुजरात टाइटंस है, जिसने 6 में से 4 मैच जीते हैं. गुजरात का नेट रन रेट (+1.081) दिल्ली से बेहतर है.

IPL 2025 में आज का मैच

आज आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला होगा. चेन्नई अभी अंक तालिका में सबसे नीचे पायदान पर है, संभावना कम है कि आज जीतकर भी उसका अंक तालिका में स्थान बदलेगा वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स अगर आज जीतती है तो वह अंक तालिका में सबसे ऊपर आ जाएगी.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget