एक्सप्लोरर

IPL Points Table: 12 रनों से हारने के बाद अंक तालिका में फिसली मुंबई इंडियंस, LSG को हुआ फायदा

LSG vs MI IPL 2025: शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथो हारने के बाद मुंबई इंडियंस को अंक तालिका में नुकसान हुआ है. टीम नीचे आ गई है जबकि 12 रनों से जीत के बाद लखनऊ को फायदा हुआ है.

IPL 2025 Points Table: शुक्रवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 203 रन बनाए थे. जवाब में मुंबई 20 ओवरों में 191 रन ही बना सकी और एलएसजी ने मुकाबला जीत लिया. इस जीत के बाद अंक तालिका में एमआई नीचे लुढ़क गई है जबकि लखनऊ को फायदा हुआ है. 

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे अधिक रन मिशेल मार्श ने बनाए थे, उन्होंने 31 गेंदों में 60 रन बनाए. एडन मार्क्रम ने 38 गेंदों में 53 रन बनाए. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने 5 विकेट लेकर इतिहास रचा. वह आईपीएल में 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले कप्तान बने. लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब हुई थी, टीम ने दो विकेट (विल जैक्स और रयान रिकेल्टन) मात्र 17 रन पर गंवा दिए थे. इसके बाद नमन धीर (46) और सूर्यकुमार यादव (67) ने शानदार पारी खेलकर मैच को मुंबई के लिए बनाया लेकिन अंतिम ओवरों में टीम पिछड़ती चली गई. 

इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए लेकिन इसके लिए उन्होंने 23 गेंदें खेली, वह शॉट नहीं लगा पा रहे थे जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड आउट कर बाहर भेजा गया. हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों में 28 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए. टीम लक्ष्य से 13 रन दूर रह गई और इस हार के बाद अंक तालिका में नीचे आ गई.

आईपीएल अंक तालिका में फिसली मुंबई इंडियंस

इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस अंक तालिका में छठे नंबर पर थी. लखनऊ से हारने के बाद मुंबई इंडियंस 7वें नंबर पर आ गई है. ये उसकी चौथे मैच में तीसरी हार है. 2 अंकों के साथ मुंबई का नेट रन रेट +0.108 है. 

लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत का फायदा हुआ है, वह अंक तालिका में 7वें से छठे नंबर पर आ गई है. ये उसकी चौथे मैच में दूसरी जीत है. 4 अंकों के साथ टीम का नेट रन रेट +0.048 है.

आईपीएल अंक तालिका में अभी पहले नंबर पर पंजाब किंग्स है, जिसने अपने दोनों मैच जीते हैं. टीम का नेट रन रेट +1.485 है. दूसरे नंबर पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स का नेट रन रेट +1.320 है, उसने भी दोनों मैच जीते हैं. 3 मैचों में 2 जीत के साथ आरसीबी तीसरे नंबर पर है. गुजरात ने भी 3 में से 2 मैच जीते हैं और वह चौथे नंबर पर है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget