एक्सप्लोरर

IPL 2020: धोनी ने छलांग लगाते हुए पकड़ा कमाल का कैच, फिटनेस फिर की साबित, देखें वीडियो

IPL 2020: धोनी ने ऐसा कमाल का कैच पकड़ा है कि फैंस इसका वीडियो शेयर करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. माही ने एक बार फिर से फिटनेस से जुड़े सवालों का जवाब भी इस कैच से दिया है.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हों, लेकिन आईपीएल में वह जमकर अपनी फिटनेस का दम दिखा रहे हैं. विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी हर मैच में कमाल का कैच पकड़ रहे हैं. केकेआर के खिलाफ मुकाबले में भी धोनी ने इस सिलसिले को जारी रखा और आखिरी ओवर में अपने राइट साइड की तरफ डाइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा.

केकेआर के आखिरी ओवर में ब्रावो ने फुल लैंथ की ऑफ स्टंप से बाहर की तरफ गेंद फेंकी. इस गेंद पर शिवम मावी के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद विकेट के पीछे की तरफ गई. धोनी ने इस तरह के कैच के लिए पहले ही खुद को राइड हैंड का ग्लव्स उतारकर तैयार कर रखा था. जैसे ही गेंद आई पहले माही ने उसे छलांग लगाते हुए रोक लिया और फिर हवा में डाइव लगाते हुए कैच पकड़ा.

धोनी के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस कैच को लेकर धोनी ने ना सिर्फ अपनी सूझ बूझ दिखाई है बल्कि एक बार फिर से साबित कर दिया है कि कम से कम अभी तक उनकी फिटनेस पर सवाल खड़े नहीं किए जा सकते हैं.

धोनी ने इस शानदार कैच के साथ आईपीएल में एक इतिहास भी रचा है. धोनी आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर बन गए हैं. धोनी ने केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक का 103 कैच का रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया. बता दें कि धोनी और कार्तिक दो ही ऐसे विकेटकीपर हैं जिन्होंने आईपीएल में 100 से ज्यादा कैच लपके हैं.

धोनी हालांकि बल्लेबाजी के दौरान टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे. केकेआर ने इस मैच में जीत के लिए सीएसके के सामने 168 रन की चुनौती रखी थी, पर सीएसके 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना पाई और अंत में टीम को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा. यह सीएसके की 6 मैचों में चौथी हार है.

IPL 2020: जीत के बाद राहुल त्रिपाठी की खुशी का ठिकाना नहीं, इसे बताया सपने के सच होने जैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget