एक्सप्लोरर

IPL 2020: लगातार दूसरी हार के बाद धोनी ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या कमी पड़ रही है भारी

IPL 2020: आईपीएल 13 में जीत के साथ आगाज करने वाली धोनी की टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. धोनी ने उस कमी के बारे में बताया है जो हार की वजह बन रही है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में आईपीएल की सबसे कामयाब टीम चेन्नई सुपर किंग्स को बुरे दौर का सामना करना पड़ रहा है. सुपर किंग्स को तीन मैचों में यह दूसरी हार मिली है. उसने अपने पहले मैच में मुम्बई इंडियंस को हराया था लेकिन उसके बाद उसे राजस्थान रॉयल्स और अब दिल्ली केपिटल्स के हाथों हार मिली है. दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मात खाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हार की वजह बताई है. धोनी ने कहा कि टीम की बल्लेबाजी में कमी है और इसमें सुधार करना होगा.

दिल्ली ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई को 176 रनों का लक्ष्य दिया था. चेन्नई 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी. सीएसके की तरफ से सबसे ज्यादा रन डु प्लेसिस ने बनाए. दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने 43 रन का पारी खेली, जबकि जाधव ने 26 रन की पारी खेली. इन दोनों के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज 20 रन से ज्यादा की पारी नहीं खेल पाया.

धोनी का मानना है कि ब्रेक से टीम को कमी सुधारने का मौका मिलेगा. धोनी ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह हमारे लिए अच्छा मैच था. विकेट धीमी हो गई थी. ओस भी नहीं थी. लेकिन मुझे लगता है कि हमारे बल्लेबाजी क्रम में कमी है. हमें इसका पता लगाना होगा. अगले सात दिन का ब्रेक हमारे लिए इस बात की पता लगाने का मौका देगा."

टीम के पहले मैच की जीत के हीरो अंबाती रायडू बीते दो मैच नहीं खेले हैं. धोनी ने उम्मीद जताई है कि वह अगले मैच में खेलेंगे. धोनी ने कहा, "रायडू को अगला मैच खेलना चाहिए. वह हमें एक अतिरिक्त गेंदबाज को खेलाने का प्रयोग करने का मौका देंगे."

सीएसके ने इस मैच में एंगीडी की जगह हेजलवुड को मौका दिया था. सीएसके के लिए सबसे बड़ी परेशानी टीम के सबसे कामयाब बल्लेबाज सुरेश रैना का इस सीजन से खुद को बाहर रखना है. पीयूष चावला और रविंद्र जडेजा के नहीं चलने से मालूम चलता है कि टीम को हरभजन सिंह की कमी भी खल रही है जो कि निजी कारणों से इस सीजन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं.

CSK vs DC, IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई को 44 रनों से हराया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget