एक्सप्लोरर

फाइनल जीतने पर भी RCB को कई करोड़ का नुकसान, गुजरात टाइटंस हुई मालामाल; देखें हर टीम को कितना पैसा मिला

IPL 2025 prize money: आईपीएल विनर RCB, रनर-अप PBKS के साथ उन 2 टीमों को भी करोड़ों रुपये मिले हैं, जो प्लेऑफ में पहुंची थी. फाइनलिस्ट के आलावा MI और GT प्लेऑफ में पहुंची थी.

IPL 2025 Prize Money: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता. न सिर्फ फाइनल हारने वाली पंजाब को बल्कि प्लेऑफ में पहुंची अन्य 2 टीमों को भी करोड़ों रुपये इनामी राशि के रूप में मिले. यहां सभी की डिटेल और अन्य अवार्ड के साथ मिलने वाली इनामी राशि के बारे में जानकारी दी गई है.

आईपीएल 2025 विनर RCB को कितने रुपये मिले?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2025 जीतने के बाद इनामी राशि के रूप में 20 करोड़ रुपये मिले. हालांकि ये पूरी रकम उनके पास नहीं पहुंचेगी, बल्कि इसमें से करोड़ों रुपये टैक्स के रूप में कट जाएगा. एक रिपोर्ट के मुताबिक 30 पर्सेंट टैक्स कटने के बाद बेंगलुरु टीम के पास 14 करोड़ रुपये के करीब आएंगे.

आरसीबी अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने का जश्न मना रही थी तो वहीं पंजाब किंग्स का दिल एक बार फिर टूट गया. पंजाब ट्रॉफी के इतने करीब आकर चूक गई, वह उन टीमों में शामिल है जिसने अभी तक कोई खिताब नहीं जीता है. आईपीएल 2025 की रनर-अप पंजाब किंग्स को 12.5 करोड़ रुपये मिले.

MI और GT को भी मिले करोड़ो

आईपीएल फाइनलिस्ट के आलावा मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंची थी. मुंबई अंक तालिका में चौथे और गुजरात तीसरे नंबर पर रही थी. दोनों के बीच एलिमिनेटर मैच खेला गया था, जिसमें मुंबई ने गुजरात को हराकर बाहर किया था. इसलिए गुजरात चौथे नंबर की टीम बन गई थी. क्वालीफ़ायर-2 में पंजाब के हाथों हारकर बाहर होने वाली मुंबई तीसरे नंबर की टीम रही. 

  1. आईपीएल 2025 में विजेता टीम की पुरस्कार राशि- 20 करोड़ (RCB)
  2. रनर-अप को मिलने वाली पुरस्कार राशि- 12.5 करोड़ (PBKS)
  3. तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम की पुरस्कार राशि- 7 करोड़ (MI)
  4. चौथे नंबर पर रहने वाली टीम की पुरस्कार राशि- 6.5 करोड़ (GT)

IPL 2025 के अन्य अवार्ड्स और उनकी इनामी राशि

  • IPL 2025 ऑरेंज कैप विजेता (साई सुदर्शन): 10 लाख
  • IPL 2025 पर्पल कैप विजेता (प्रसिद्ध कृष्णा): 10 लाख
  • IPL 2025 इमर्जिंग प्लेयर विजेता (साई सुदर्शन): 10 लाख
  • IPL 2025 सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (सूर्यकुमार यादव): 15 लाख
  • सीज़न का सुपर स्ट्राइकर (वैभव सूर्यवंशी): 10 लाख + टाटा कर्व कार
  • सर्वश्रेष्ठ कैच विजेता (कामिंडु मेंडिस): 10 लाख
  • सर्वाधिक डॉट बॉल (मोहम्मद सिराज): 10 लाख
  • सुपर सिक्सेस (निकोलस पूरन): 10 लाख
  • फेयरप्ले पुरस्कार (चेन्नई सुपर किंग्स): 10 लाख

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget