एक्सप्लोरर

IPL 2025: 'ये हमारा पहला...', पंजाब किंग्स से हारने के बाद ऋषभ पंत का अजीब बहाना; जानें क्या बोले कप्तान

LSG vs PBKS 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा मिले 172 रनों का पीछा करते हुए प्रभसिमरन सिंह ने 69 और श्रेयस अय्यर ने 52 रनों की शानदार पारी खेली. पंजाब किंग्स ने 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया.

IPL 2025: मंगलवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हराया. पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. अपने होम ग्राउंड पर लखनऊ सुपर जायंट्स अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई. ऋषभ पंत के रूप में टीम का तीसरा विकेट 35 के स्कोर पर गिर गया था. पंत लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप रहे, वह सिर्फ 2 के स्कोर पर कैच आउट हो गए. इसके बाद उनकी काफी आलोचना भी हो रही है, क्योंकि उन्हें टीम ने 27 करोड़ रूपये में खरीदा था. 

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए थे. जवाब में पंजाब किंग्स ने 16.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर 8 विकेट से जीत दर्ज की. सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 69 की शानदार पारी खेली. 34 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 9 चौके जड़े. श्रेयस अय्यर ने 30 गेंदों में नाबाद 52 और नेहल वाधेरा ने नाबाद 43 रन बनाए. लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने मैच के बाद कहा कि हमारी टीम 20 से 25 रन कम बना पाई. हालाँकि जिस तरह पंजाब ने बल्लेबाजी की, उससे तो लग रहा था कि 40-50 और भी होते तो टीम उस लक्ष्य को भी हासिल कर लेती.

मैच के बाद क्या बोले ऋषभ पंत

हार के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, "यह स्कोर काफी नहीं था, हम 20-25 रन पीछे रह गए. यह खेल का एक हिस्सा है, घरेलु मैदान पर ये हमारा पहला मैच था इसलिए हम अभी भी परिस्थितियों का आकलन कर रहे हैं. निश्चित रूप से जब आप शुरुआती विकेट खो देते हैं तो बड़ा स्कोर बनाना हमेशा मुश्किल होता है. आप हर चीज को नियंत्रित नहीं कर सकते, लेकिन प्रत्येक खिलाड़ी खेल को आगे ले जाने की कोशिश कर रहा है. हमारा विचार धीमा विकेट पाने का था क्योंकि हमें लगा कि यह घरेलू खेल है, यह थोड़ा रुकने वाला है. गेंद चिपक रहा था जब आप धीमी गेंदबाजी कर रहे थे. हमारी टीम आज काफी अच्छी नहीं थी. हम इससे सीखेंगे और आगे बढ़ेंगे. निश्चित रूप से बहुत सारी सकारात्मक चीजें हैं, टूर्नामेंट की शुरुआत में, अभी भी टीम के लिए बहुत सी चीजों का पता लगाना है और उम्मीद है कि यह हमारे लिए अच्छा होगा.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स की ये दूसरी जीत थी. 2 में 2 मैच जीतने के बाद टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स तीसरे नंबर से खिसककर छठे स्थान पर पहुंच गई है. ये लखनऊ की तीसरे मैच में दूसरी हार थी.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget