एक्सप्लोरर

IPL 2025: अगर SRH ने इस खिलाड़ी को कर दिया रिलीज, तो फिर टूट जाएंगे नीलामी के पिछले सभी रिकॉर्ड?

IPL 2025 Mega Auction: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर ट्रेविस हेड टी20 क्रिकेट के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज माने जाते हैं. वह फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं.

IPL 2025 Mega Auction, Travis Head: आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन करीब तीन महीने बाद दिसंबर में होना है, लेकिन इसकी चर्चा अभी से शुरू हो गई है. दरअसल, जल्द ही सभी टीमों को अपने-अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी होगी. इसी वजह से आगामी सीजन की नीलामी सुर्खियों में बनी हुई है. 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार की नीलामी में कई बड़े खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं. नियमों के हिसाब से मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमें चार-चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं. वहीं बाकी सभी खिलाड़ियों को उन्हें रिलीज करना होता है. खबरों की मानें तो इस बार बीसीसीआई इस नियम में बदलाव कर सकती है. अब सभी टीमें चार के बजाय पांच खिलाड़ी रिटेन कर सकेंगी. हालांकि, अभी इसका आधिकारिक एलान नहीं हुआ है. 

अगर ट्रेविस हेड रिलीज हुए तो... 

ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज ट्रेविस हेड लगातार अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से चर्चा में बने रहते हैं. आईपीएल 2024 में भी हेड ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से कोहराम मचा दिया था. इसी वजह से फैंस बोल रहे हैं कि अगर ट्रेविस हेड को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज कर दिया तो फिर वह आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं. 

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 की नीलामी में ट्रेविस हेड को 6 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा था. हालांकि, हेड ने जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर हेड रिलीज कर दिए गए तो फिर नीलामी में हर टीम उन्हें खरीदने की कोशिश करेगी. 

आईपीएल 2024 में ऐसा रहा था हेड का प्रदर्शन 

आईपीएल 2024 में ट्रेविस हेड ने 15 मैचों में 191.55 के स्ट्राइक रेट से 567 रन बनाए थे. इसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल थे. आईपीएल 2024 में हेड के बल्ले से 64 चौके और 32 चौके निकले हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल में पहुंचाने में हेड का अहम रोल रहा था. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget