एक्सप्लोरर

IPL 2025 की 'फ्रॉड प्लेइंग 11' टीम में किसने ऋषभ पंत को बनाया कप्तान, वायरल हुआ ट्वीट, मचा बवाल

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन अब प्लेऑफ की तरफ बढ़ रहा है, इस बीच एक क्रिकेट बोर्ड के पेज ने इस आईपीएल सीजन की सबसे खराब प्लेइंग 11 टीम बनाई है, इसका कप्तान ऋषभ पंत को चुना गया है.

Rishabh Pant Named Captain in IPL 2025 Frauds Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का आयोजन जारी है. मंगलवार को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमे गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को हराया. 56 मैच खेले जा चुके हैं, अब हर एक मुकाबला प्लेऑफ के लिहाज से महत्वपूर्ण है. ऋषभ पंत समेत इस सीजन कई ऐसे प्लेयर्स रहे, जो काफी महंगे बिके थे लेकिन उस तरह का प्रदर्शन वह कर नहीं पाए जिसकी उनसे उम्मीद थी. 

इस बीच आइसलैंड क्रिकेट टीम ने उन 11 खिलाड़ियों के नाम की लिस्ट बताई, जो उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए. जैसे ऋषभ पंत 27 करोड़ रूपये में बिके थे, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से काफी निराश किया. पंत ने इस सीजन अभी तक खेले 11 मैचों में सिर्फ 128 रन ही बनाए हैं, उनका एवरेज 12.80 का रहा. उन्हें इस फ्रॉड टीम का कप्तान चुना गया.

आइसलैंड क्रिकेट टीम ने तंज कस्ते हुए एक ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, "रेजाविक में बारिश के दिन, हम आपको आईपीएल 2025 धोखाधड़ी और घोटालेबाजों की हमारी टीम देते हैं." इस लिस्ट में उन्होंने 4 विदेशी प्लेयर्स को भी रखा, जिनका नाम बड़ा है लेकिन प्रदर्शन खासा अच्छा नहीं रहा. उन्होंने ओपनर के रूप में राहुल त्रिपाठी और रचिन रविंद्र को चुना. 

रचिन समेत चार विदेशी प्लेयर्स ग्लेंन मैक्सवेल, लियाम लिविंगस्टोन और मथीशा पथिराना अनचाही लिस्ट में शामिल रहे. मैक्सवेल खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, IPL 2025 से बाहर होने से पहले खेले 7 मैचों में उन्होंने सिर्फ 48 रन बनाए थे.

केकेआर ने जब वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में ख़रीदा था, तब भी सब हैरान थे कि उन्होंने एक बड़ा दांव खेला है. अय्यर भी बड़े प्राइस टैग का बोझ झेल नहीं पाए, उन्होंने अभी तक खेले 11 मैचों में 20.29 की एवरेज से सिर्फ 142 रन ही बनाए. वह भी इस फ्रॉड टीम का हिस्सा बने. ईशान किशन भी वो नाम है, जिन्होंने सीजन में निराश किया. पहले मैच में शतक के बाद उनका बल्ला खामोश रहा. उनका नाम भी इस ख़राब लिस्ट में शामिल किया गया.

ऋषभ पंत भूलना चाहेंगे IPL 2025 का प्रदर्शन

ऋषभ पंत को जब लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ में ख़रीदा था, तब पूरी टीम खुश थी क्योंकि पंत एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं और कई टीमें उनपर दांव लगा रही थी. वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बने. उनकी टीम तो शुरुआत में अच्छा कर रही थी लेकिन पंत लगातार फ्लॉप हो रहे थे, सिर्फ एक अर्धशतक छोड़कर उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं आई. 11 मैचों में उन्होंने 99.22 की स्ट्राइक रेट से 128 रन बनाए. वह इस सीजन को भुलाना चाहेंगे, जो उनके करियर का सबसे खराब दौर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget