एक्सप्लोरर

RCB vs PBKS Final: फाइनल में पंजाब के हीरो बने अर्शदीप सिंह, लास्ट ओवर में सिर्फ 3 रन देकर झटके 3 विकेट

IPL 2025 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स को 191 का लक्ष्य दिया है. अर्शदीप सिंह ने 20वें ओवर में सिर्फ 3 रन दिए और 3 विकेट चटकाए.

Arshdeep Singh 20th Over in IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स को 191 रनों का लक्ष्य दिया. आरसीबी खिताबी मुकाबले के आखिरी ओवर में सिर्फ 3 रन ही बना पाई, अर्शदीप सिंह ने इस ओवर में 3 विकेट चटकाए और बेहद किफायती ओवर डालकर बेंगलुरु को 190 पर रोक दिया.

इससे पहले अर्शदीप सिंह महंगे साबित हो रहे थे, उन्होंने 3 ओवर में 37 रन दिए थे और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था. लेकिन 20वें ओवर में उन्होंने सारा हिसाब बराबर कर दिया. 19 ओवरों के बाद आरसीबी का स्कोर 187 रन था, लग रहा था कि आरसीबी का स्कोर 200 पार पहुंच जाएगा. लेकिन अर्शदीप ने रिकॉर्ड ओवर डालते हुए बेंगलुरु को 190 पर ही रोक दिया.

रोमारियो, क्रुणाल और भुवनेश्वर कुमार को किया आउट

अर्शदीप सिंह के इस ओवर में की शुरुआत सिंगल से हुई. अगली गेंद पर उन्होंने रोमारियो शेफर्ड (17) को एलबीडबल्यू आउट किया. बल्लेबाज ने इस पर डीआरएस लिया लेकिन वो असफल रहा. इसके बाद फिर एक रन और चौथी गेंद पर उन्होंने क्रुणाल पंड्या (4) को कैच आउट कराया. पांचवी गेंद पर एक रन के बाद ओवर की समाप्ति विकेट के साथ हुई, भुवनेश्वर कुमार (1) कैच आउट हुए.

IPL 2025 में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन

अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज भी बन गए हैं. उन्होंने आईपीएल 2025 में खेले 17 मैचों में कुल 21 विकेट चटकाए हैं. नीचे दी लिस्ट में पंजाब के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाजों के रिकॉर्ड दिए गए हैं.

  1. एंड्रयू टाई (2018)- 24 विकेट
  2. हर्षल पटेल (2024)- 24 विकेट
  3. कगिसो रबाडा (2022)- 23 विकेट
  4. अर्शदीप सिंह (2025)- 21 विकेट
  5. मोहम्मद शमी (2020)- 20 विकेट

ओमरज़ाई और वैशाख रहे किफायती, जैमीसन ने चटकाए 3 विकेट

वैशाख विजय कुमार आईपीएल फाइनल में पंजाब किंग्स के लिए सबसे किफायती गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवरों में 7.50 की इकॉनमी से 30 रन दिए. अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई ने 4 ओवरों में 35 रन दिए, दोनों को 1-1 विकेट मिला. काइल जैमीसन ने 4 ओवरों में 48 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. युजवेंद्र चहल ने 4 ओवरों में 37 रन देकर 1 विकेट लिया.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget