एक्सप्लोरर

IPL 2024 Points Table: दिल्ली ने लखनऊ को चटाई धूल तो प्वाइंट्स टेबल में हुआ बड़ा बदलाव, जानें ताज़ा अपडेट

DC vs LSG: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 के 26वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव दिखा है.

IPL 2024 Points Table Update: आईपीएल 2024 का मैच नंबर 26 दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया था. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने घरेलू यानी लखनऊ की टीम को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. दिल्ली ने जीत के साथ ऊपर छलांग लगाई है, जबकि लखनऊ को तगड़ा नुकसान पहुंचा है.

इस मैच से पहले दिल्ली की टीम टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें पायदान पर थी. लेकिन अब टीम एक स्थान ऊपर आ गई है. अब दिल्ली 4 प्वाइंट्स और -0.975 के नेट रेट के साथ नौवें पायदान पर आ गई है. वहीं हारने वाली लखनऊ को एक पायदान का नुकसान हुआ है. मुकाबले से पहले लखनऊ तीसरे स्थान पर मौजूद थी, जो अब चौथे नंबर पर खिसक गई है. लखनऊ के पास 6 प्वाइंट्स और +0.436 का नेट रनरेट मौजूद है. 

टॉप-4 पर इन टीमों का है कब्ज़ा

इस सीज़न अब तक सबसे शानदार लय में दिखने वाली राजस्थान रॉयल्स 8 प्वाइंट्स के साथ अव्वल नंबर पर है. फिर कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स 6-6 प्वाइंट्स के साथ क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर मौजूद हैं. केकेआर का नेट रनरेट +1.528 और सीएसके का +0.666 का है. 

बाकी टीमों का ऐसा है हाल 

आगे बढ़ते हुए 6-6 प्वाइंट्स के साथ सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की टीमें पांचवें और छठे नंबर पर हैं. हैदराबाद के पास +0.344 और गुजरात के पास -0.637 का नेट रनरेट मौजूद है. इसके आगे मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स 4-4 प्वाइंट्स के साथ क्रमश: सातवें, आठवें और नौवें पायदान पर हैं. मुंबई के पास -0.073 और पंजाब के पास -0.196 का नेट रनरेट मौजूद है. फिर टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सबसे नीचे 10वें पायदान पर मौजूद है. आरसीबी अब तक सीज़न की इकलौती टीम है, जिसने सिर्फ 1 जीत दर्ज की है. बेंगलुरु ने 6 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्हें सिर्फ 1 में जीत मिली.  

 

ये भी पढ़ें...

LSG vs DC: लगातार 2 हार के बाद दिल्ली ने चखा जीत का स्वाद, लखनऊको 6 विकेट से धोया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget