एक्सप्लोरर

IPL 2024: प्लेऑफ से पहले होगा एलिमिनेटर, 18 मई को RCB और CSK की किस्मत का होगा फैसला

IPL 2024: प्लेऑफ मुकाबलों से पूर्व CSK और RCB का मैच एक एलिमिनेटर की भूमिका अदा कर रहा होगा. टॉप-4 में जाने की रेस देखिए कैसे दिलचस्प बनी हुई है.

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन ऐसे दौर में आ गया है, जहां हर एक मैच के साथ एक टीम एलिमिनेट हो सकती है. CSK और RCB समेत ऐसी कई टीमें हैं, जिन पर अब प्लेऑफ से बाहर होने की तलवार लटकी हुई है। बता दें कि अभी तक मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन अन्य 8 टीमों के बीच अब भी टॉप-4 में जगह बनाने की जंग छिड़ी हुई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत अगले शनिवार के दिन होगी, जिसे प्लेऑफ से पूर्व एक एलिमिनेटर मैच की संज्ञा भी दी जा सकती है.

6 टीमों के बीच छिड़ी है जंग

KKR और RR इस समय 16 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. ये 2 टीम अगर अपने नेट रन-रेट को बेहतर स्थिति में रख पाईं तो वो बिना कोई मैच जीते भी क्वालीफाई कर सकती हैं. ऐसे में CSK, SRH, LSG, DC, GT और RCB ऐसी 6 टीम हैं, जिनके अगले मैचों का परिणाम प्वाइंट्स टेबल में उथल-पुथल मचा सकता है. बता दें कि बेंगलुरु को टॉप-4 में जाने के लिए अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे. वहीं RCB से भिड़ने से पहले CSK को राजस्थान रॉयल्स से एक मैच खेलना है. अगर इस मैच में चेन्नई हार जाती है तो चेन्नई बनाम बेंगलुरु मैच एक एलिमिनेटर बन जाएगा.

प्लेऑफ से ही पहले होगा एलिमिनेटर मैच

आईपीएल 2024 लीग स्टेज के मुकाबले 19 मई को समाप्त हो जाएंगे. लीग स्टेज का आखिरी मैच KKR vs RR होगा, जिनके बीच संभव ही अंतिम समय तक टॉप पर रहने की जंग छिड़ी होगी. वहीं पंजाब किंग्स पहले ही एलिमिनेट हो चुकी है और वो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है. मगर लीग स्टेज में CSK vs RCB ऐसा आखिरी मैच होगा, जिसमें दोनों टीमों पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा होगा. उससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच भी होना है, जिसका विजेता अन्य टीमों की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को खत्म कर सकता है.

यह भी पढ़ें:

WATCH: 'मैं मुंबई से..., ये मेरा लास्ट है...', अगले साल IPL में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा? वायरल वीडियो देख टूट जाएगा दिल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget