एक्सप्लोरर

दिल्ली में ऋषभ पंत की वापसी, खूंखार दिख रहा पंजाब का टॉप ऑर्डर; देखें दोनों की प्लेइंग XI

जानिए IPL 2024 का दूसरा मैच कहां खेला जा रहा है और पंजाब बनाम दिल्ली मैच में टॉस जीतकर किस टीम ने क्या फैसला लिया है.

PBKS vs DC Toss And Playing XI Update: आईपीएल 2024 का दूसरा मैच 23 मार्च को चंडीगढ़ के महाराजा यदाविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है. पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. इस मैच में पंजाब की कप्तानी शिखर धवन करेंगे, वहीं पिछला सीजन मिस करने वाले ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में वापसी कर रहे होंगे. दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में डेविड वॉर्नर से लेकर मिचेल मार्श और ईशांत शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद होंगे. दूसरी पीआर पंजाब के खेमे में शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो और लियम लिविंगस्टोन के रूप में धाकड़ बल्लेबाज मौजूद हैं।

टॉस के बाद PBKS के कप्तान शिखर धवन ने क्या कहा

ये इतिहास में ऐसा पहला अवसर है जब महाराजा यदाविंद्रा सिंह स्टेडियम में IPL का मैच खेला जा रहा है. टॉस के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे. ये नई पिच है और हम कुछ नई रणनीतियों पर काम करना चाहेंगे. हमने कुछ बदलाव किए हैं और इस मैदान से वाकिफ रहे हैं. हमने यहां प्रैक्टिस मैच खेला था और अब चाहेंगे कि किस्मत हमारे साथ रहे."

टॉस के बाद DC के कप्तान ऋषभ पंत ने क्या कहा

टॉस हारने के बाद DC के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, "हम टॉस जीतकर भी पहले बल्लेबाजी ही करते. पिच काफी स्लो दिखाई दे रही है. ये मेरे लिए काफी भावुक लम्हा है और इस लम्हे का आनंद लेना चाहता हूं. मैं ज्यादा नहीं सोच रहा हूं और पिछले सीजन को लेकर परेशान नहीं हूं. हमने अच्छी तैयारी की है और 4 विदेशी बल्लेबाजों के साथ उतरेंगे. इनके नाम शे होप, मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर और ट्रिस्टन स्टब्स हैं."

दिल्ली और पंजाब की प्लेइंग इलेवन:

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, शे होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा.

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम कर्रन, लियम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत ब्रार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह.

यह भी पढ़ें:

WATCH: रचिन रवीन्द्र के आउट होने पर विराट कोहली ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो वायरल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget