एक्सप्लोरर

IPL 2024: कौन है IPL 2024 का सबसे उम्रदराज और सबसे युवा खिलाड़ी? 18 साल का बच्चा उड़ाएगा सबके होश

IPL 2024: आईपीएल 2024 में सबसे उम्रदराज और सबसे युवा खिलाड़ी की बात करें तो उनके बीच 24 साल का अंतर है. जानिए कौन हैं ये खिलाड़ी.

IPL 2024: आईपीएल 2024 एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार है, जिसकी शुरुआत 22 मार्च से शुरू हो रही है. चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच लीग का पहला मैच खेला जाएगा. इंडियन प्रीमियर लीग इसलिए भी एक रोमांचक लीग है क्योंकि यहां कभी-कभी दिग्गज खिलाड़ियों का अनुभव धरा का धरा रह जाता है, वहीं कई बार युवा खिलाड़ी अपनी टीम को मैच जिता कर ले जाते हैं. पिछले सीजन रिंकू सिंह ने भी इसी तरह 5 छक्के लगाकर सुर्खियां बटोरी थीं. तो आइए आईपीएल 2024 में खेलने वाले एक सबसे उम्रदराज और एक सबसे युवा खिलाड़ी के बारे में जानते हैं.

आईपीएल 2024 का सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो बहुत लंबे समय से आईपीएल का हिस्सा हैं. इन्हीं में से एक नाम भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी है. धोनी की उम्र अभी 42 साल है और वो सबसे पहले सीजन से इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा बने हुए हैं. इस लंबे सफर में उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल का चैंपियन बनाया है. उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने आज तक आईपीएल में 250 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 38.79 की औसत से 5,082 रन बनाए हैं. 'कैप्टन कूल' ने इंडियन प्रीमियर लीग में 24 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं और धोनी इस लीग के इतिहास के सबसे सफल विकेट कीपर भी हैं. उन्होंने आज तक विकेट के पीछे से 180 बार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है.

आईपीएल 2024 का सबसे युवा खिलाड़ी

आईपीएल 2024 के सबसे युवा खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी हैं, जिनका जन्म 5 जून 2005 को दिल्ली में हुआ था. उन्हें 2024 के ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा है. अंगकृष 2022 में दक्षिण अफ्रीका में हुए अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान सुर्खियों में आए थे. उन्होंने 2022 के विश्व कप में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाए थे. अंगकृष ने उस समय 6 मैचों में 46.33 की औसत से 278 रन बनाए, जिनमें एक शतक और एक अर्धशतकीय पारी भी शामिल रही.

यह भी पढ़ें: IPL 2024: ऑरेंज कैप जीतने के सबसे बड़े दावेदार, कौन मारेगा बाजी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget