एक्सप्लोरर

भुवनेश्वर की शानदार गेंदबाजी से गदगद हुए Nitish Reddy, शेयर किया आखिरी ओवर का अनुभव

IPL 2024: SRH और RR के बीच खेले गए IPL 2024 के 50वें मैच में हैदराबाद के दो खिलाड़ी जीत के हीरो बने. एक नीतीश रेड्डी, जिन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी की. दूसरे भुवनेश्‍वर कुमार, जिनकी गेंदबाजी लाजवाब थी.

SRH vs RR: आईपीएल 2024 का 50वां मैच इतना रोमांचक था कि यह मैच खूब सुर्खियां बटोर रहा है. यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था. इन दोनों टीमों का यह इस सीजन का 10वां मैच था. जिसे हैदराबाद ने एक रन से जीत लिया. इस जीत में भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी और नीतीश कुमार रेड्डी की विस्फोटक बल्लेबाजी ने अहम भूमिका निभाई.

नीतीश रेड्डी ने की भुवनेश्वर कुमार की तारिफ
मैच के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश ने बताया कि उन्हें आखिरी ओवर में भुवी के गेंदबाजी करने से ही जीत का भरोसा हो गया था. उन्होंने कहा- "मैं देख रहा था कि आखिरी ओवर कौन करेगा. जब मैंने देखा कि भुवी गेंदबाजी करने आ रहे हैं, तो मुझे पूरा भरोसा हो गया कि वह ये मैच जिता देंगे. अपने शानदार फॉर्म के दौरान उन्होंने कई बार ऐसा किया है. मुझे नहीं लगता था कि हम जीतेंगे. सोच रहा था कि या तो हारेंगे या टाई होगा. लेकिन आखिरी गेंद पर विकेट गिरता देख मैं बहुत खुश हुआ."

नीतीश ने खोला बैटिंग रणनीति का राज
नीतीश ने बताया कि उनकी भूमिका टीम को संभालने और तेजी से गिरते विकेटों को रोकने की थी. उनका लक्ष्य टीम को 13वें-14वें ओवर तक बिना किसी और विकेट गंवाए ले जाना था ताकि हेंरिक क्लासेन और अब्दुल समद आकर तेजी से रन बना सकें. नीतीश ने कहा- "पिछले दो मैचों में हम जल्दी विकेट गंवा रहे थे और मुझे बल्लेबाजी के लिए जाना पड़ रहा था. मेरी भूमिका 13वें-14वें ओवर तक टिकने की है ताकि क्लासेन को बड़े शॉट लगाने की छूट मिले. अगर क्लासेन और समद जल्दी आते हैं तो वो खुलकर रन नहीं बना पाएंगे."

नीतीश ने 13वें ओवर में राजस्थान के स्पिनर युजवेंद्र चहल को दो चौके और दो छक्के लगाए. उन्होंने माना कि उन्होंने अनुभवी स्पिनर को टारगेट करने का मन बना लिया था. उन्होंने यह भी कहा कि RCB और CSK से मिली हार के बाद यह जीत उनके लिए काफी अहम है. आखिर में नीतीश कहते हैं- "राजस्थान को हराना हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाएगा, वो पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर हैं."

यह भी पढ़ें: SRH vs RR: एक ही मैच में टूट गए IPL के कई रिकॉर्ड, हैदराबाद में हुई रनों की बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget