एक्सप्लोरर

RR vs RCB: आज राजस्थान रॉयल्स की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से टक्कर, जानिए किस टीम की होगी जीत?

IPL 2023: आईपीएल 2023 में आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर में खेला जाएगा.

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 60वां मैच आज (14 मई) राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए आरसीबी को यह मुकाबला जीतना जरूरी है. अगर बैंगलोर की टीम मैच जीतने में नाकाम रही तो उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें धूमिल हो जाएंगी. उधर राजस्थान रॉयल्स की टीम भी अंतिम चार में पहुंचने के लिए पूरा जोर लगाएगी. पॉइंट्स टेबल पर नजर डाली जाए तो फिलहाल राजस्थान और बैंगलोर टॉप-4 से बाहर हैं. पॉइंट्स टेबल में राजस्थान पांचवें तो बैंगलोर सातवें नंबर पर है. इसलिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला है. 

राजस्थान रॉयल्स की लय बिगड़ी

आईपीएल 2023 में संजू सैमसन की टीम राजस्थान रॉयल्स ने अच्छी शुरुआत की. लेकिन टीम जीत की लय बरकार नहीं रख पाई. एक समय राजस्थान पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर था. लेकिन लगातार तीन मैच हारने के बाद राजस्थान की टीम टॉप-4 से बाहर हो गई. उधर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का भी यही हाल रहा. पिछले दो मुकाबलों में फाफ डु प्लेसिस की टीम को लगातार हार झेलनी पड़ी है. 14 मई को राजस्थान और बैंगलोर के बीच होने वाले मैच में जो टीम मैच जीतेगी उसकी प्लेऑफ में जाने की संभावना बनी रहेगी. 

बैंगलोर जीत सकता है मैच

राजस्थान और बैंगलोर के बीच खेले गए आईपीएल मैचों के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो आरसीबी का पलड़ा भारी है. इन दोनों टीमों के बीच अब तक 29 मैच खेले गए हैं. जिनमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14 और राजस्थान और राजस्थान रॉयल्स ने 12 मुकाबले जीते हैं. इन आंकड़ों से पता चलता है कि बैंगलोर के आगे राजस्थान की राह आसान नहीं होगी. इसके अलावा आईपीएल 2023 में दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला मुकाबला बैंगलोर की टीम जीतने में सफल रही. 23 अप्रैल को बेंगलुरु में खेले गए मैच में आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को 7 रन से हराया था. 14 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम जीत सकती है. 

यह भी पढ़ें...

DC vs PBKS: दिल्ली प्लेऑफ की रेस से बाहर, जानें पंजाब से हारने के बाद क्या बोले कप्तान डेविड वॉर्नर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget