एक्सप्लोरर

IPL 2023: पिछले साल के खराब प्रदर्शन को बदलना चाहते हैं रोहित शर्मा, 16वें सीजन से पहले कही बड़ी बात

Rohit Sharma: रोहित शर्मा आईपीएल में पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन को इस बार बदलना चाहते हैं. वह लीग के सबसे सफल कप्तान हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 खिताब जिताए हैं.

Rohit Sharma On IPL 2023: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल के 16वें सीजन से पहले बयान दिया है. वह इस सत्र में पिछले साल के टीम के प्रदर्शन के बदलना चाहते हैं. आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बहुत शर्मनाक रहा था. बीते साल रोहित की टीम पॉइंट्स टेबल में अंतिम (10वें) स्थान पर रही थी. यह मुंबई इंडियंस का सबसे खराब प्रदर्शन था. लेकिन अब हिटमैन का मानना है कि आईपीएल के आगामी सीजन में वह बीते साल के खराब प्रदर्शन को सफलता में बदलना चाहते हैं.

रोहित करना चाहते हैं बेहतर प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के मुताबिक, 'वास्तव में मैं इस सीजन का इंतजार कर रहा हूं. यह काफी रोमांचक होने वाला है. पिछला साल हमारे लिए अच्छा नहीं था. लेकिन इस साल बीते सीजन के प्रदर्शन को बदलने के लिए उत्सुक हैं. हमारे पास बेहतर खिलाड़ी हैं'. रोहित के इस बयान से पता चलता है कि वह आईपीएल 2023 में अच्छा प्रदर्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. 

टीम में कई मैच विनर

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी हैं. तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के जुड़ने से मुंबई की गेंदबाजी और दमदार हुई है. टीम में शामिल कैमरून ग्रीन अपनी ऑलराउंड क्षमता के चलते अकेले मैच जिताने का माद्दा रखते हैं. सुर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा खुद टी20 के बेहतरीन खिलाड़ी हैं. जिन दिन इन दोनों खिलाड़ियों का दिन होगा अकेले मैच जिता सकते हैं. हालांकि जसप्रीत बुमराह के बाहर होने से मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका लगा है. लेकिन टीम में ऐसे कई युवा खिलाड़ी ऑलराउंडर हैं जो उनकी कमी खलने नहीं देंगे. 

सबसे सफल कप्तान

रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तान हैं. वह अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार खिताब जिता चुके हैं. रोहित शर्मा ने अपने नेतृत्व में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनाया था. इस बार रोहित टीम को छठी बार चैंपियन बनाने के लिए पूरा जोर लगाएंगे. 

यह भी पढ़ें:

IPL 2023: क्रिकेट के प्रति ऐसी थी रवि बिश्नोई की दीवानगी, राजस्थान रॉयल्स का नेट बॉलर बनने के लिए छोड़ दिए 12वीं के एग्जाम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget