एक्सप्लोरर

IPL 2023: लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले ऋषभ पंत ने बताया खुद को 13वां खिलाड़ी, दिल्ली ने उठाया खास कदम

Indian Premier League: इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ऋषभ पंत के बिना मैदान पर खेलने उतरी है, जो एक कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने की वजह से इस सीजन नहीं खेल पायेंगे.

Indian Premier League 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन के तीसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस सीजन दिल्ली की टीम ऋषभ पंत के बिना ही मैदान पर खेलने उतर रही है, जिन्होंने लखनऊ के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम को शुभकामनाएं देते हुए एक ट्वीट भी किया.

ऋषभ पंत ने ट्विटर पर दिल्ली कैपिटल्स टीम के इस मुकाबले के शुरू होने से पहले किए गए एक ट्विट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि मैं इम्पैक्ट प्लेयर नियम की वजह से आपकी टीम का 12वां खिलाड़ी तो नहीं बन सकता लेकिन मैं 13वां खिलाड़ी जरूर हूं.

वहीं इस मुकाबले के शुरू होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स टीम के डगआउट में ऋषभ पंत की जर्सी को भी देखा गया, जो फ्रेंचाइजी की तरफ से एक शानदार कदम भी बताया जा रहा है. इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी का जिम्मा डेविड वॉर्नर के कंधों पर है.

कार दुर्घटना में बुरी तरह से घायल होने की वजह से बाहर हैं ऋषभ पंत

दिसंबर 2022 में ऋषभ पंत एक कार दुर्घटना में बुरी तरह से घायल होने की वजह से लंबे समय के लिए क्रिकेट मैदान से बाहर हो गए हैं. पंत को अपने घुटने की सर्जरी भी करवानी पड़ी जिसके बाद अभी उन्होंने बैसाखियों के सहारे थोड़ा चलना शुरू किया है. हालांकि उनकी वापसी को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं हैं.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस आईपीएल सीजन के लिए ऋषभ पंत की जगह युवा विकेटकीपर खिलाड़ी अभिषेक पोरेल को अपनी टीम में शामिल करने का फैसला किया है.

 

यह भी पढ़ें...

Video: विराट कोहली को आउट करना चाहते हैं आंद्रे रसेल, मैच से पहले KKR के धांसू खिलाड़ी का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget