एक्सप्लोरर

IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैंस के लिए गुड न्यूज, रजत पाटीदार की सफल हुई सर्जरी

Rajat Patidar Update: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है. टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ी रजत पाटीदार की सर्जरी सफल रही. वे मैदान पर जल्द ही वापसी की तैयारी करेंगे.

Rajat Patidar RCB IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के टैलेंटेड प्लेयर रजत पाटीदार ने फैंस को खुशखबरी दी है. उनकी सर्जरी सफल रही. वे अब जल्द ही मैदान पर वापसी की तैयारी करेंगे. रजत इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. वे चोट की वजह से बाहर चल रहे हैं. आरसीबी ने इस सीजन के शुरू होने से पहले ही बता दिया था कि वे नहीं खेल पाएंगे. उनकी एड़ी में दिक्कत थी. इसी वजह से सर्जरी करवानी. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका पूरा खर्चा बीसीसीआई ने उठाया है. रजत की सर्जरी सफल रही है. आरसीबी ने उन्हें ट्विटर के जरिए शुभकामनाएं दी हैं.

रजत पाटीदार ने सर्जरी का अपडेट इंस्टाग्राम के जरिए दिया है. उन्होंने एक फोटो शेयर की है और लिखा, ''मैं अपने सभी समर्थकों को एक अपडेट देना चाहता हूं. मैंने हाल ही में एक चोट के लिए सर्जरी करवाई है, जो कि मुझे कुछ समय से परेशान कर रही थी. लेकिन मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि यह ठीक हो गई है. मैं ठीक होने की राह पर हूं! मैं मैदान पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. आप सभी की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. जल्द वापसी करूंगा.''

आरसीबी ने ट्विटर पर रजत की फोटो शेयर करने के साथ लिखा, ''रजत की सर्जरी सफल रही, यह जानकर अच्छा लगा. हम अगले सीजन में उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं.'' गौरतलब है कि रजत ने आईपीएल में अब तक 12 मैच खेले हैं. इस दौरान 404 रन बनाए हैं. वे इस टूर्नामेंट में एक शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं. रजत का सर्वश्रेष्ठ आईपीएल स्कोर नाबाद 112 रन है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajat Patidar 🧿 (@rrjjtt_01)

 

यह भी पढ़ें : Jaydev Unadkat Ruled Out: लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका, चोट की वजह से IPL 2023 से बाहर हुए उनादकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget