एक्सप्लोरर

RR vs CSK: राजस्थान के खिलाफ कैसे हार गई चेन्नई सुपर किंग्स? मैच के बाद एमएस धोनी ने डिटेल में बताया कारण

Indian Premier League: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद कप्तान एमएस धोनी ने हार का कारण बताया.

Indian Premier League 2023: आईपीएल के 16वें सीजन के 37वें लीग मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 32 रनों की बड़ी जीत हासिल की. इस हार के बाद चेन्नई की टीम जो मुकाबले से पहले पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर थी, वो अब सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गई है और राजस्थान की टीम ने फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया है. धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को इस मैच में 203 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन वो 20 ओवरों में 170 तक ही पहुंचने में कामयाब रही. मैच के बाद धोनी ने हार का कारण बताया. 

इस मुकाबले में हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बयान में निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्कोर उम्मीद से थोड़ा अधिक था. हमने गेंदबाजी के समय शुरुआती 6 ओवरों में अधिक रन दे दिए. उस समय इस विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान भी था. इसके बाद हमारे गेंदबाजों ने बीच के ओवर वापसी जरूर की, लेकिन उस दौरान कई सारे ऐसी बाउंड्री चली गईं जो नहीं जानी चाहिए थी.

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बयान में आगे कहा कि इस पिच पर 200 का स्कोर काफी ज्यादा था और हम अपने शुरुआती 6 ओवरों में तेजी के साथ रन बनाने में सफल नहीं हो सके. मुझे लगता है कि पथिराना ने इस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की और स्कोरकार्ड से आप उसकी गेंदबाजी का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं.

धोनी ने की यशस्वी जायसवाल की तारीफ

इस मुकाबले में राजस्थान की तरफ से 77 रनों की बेहतरीन पारी खेलने वाले ओपनिंग बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाजी को लेकर भी धोनी ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हमारे खिलाफ शानदार तरीके से रन बनाए और अहम समय पर खतरा उठाते हुए बड़े शॉट खेले. हमें इस पिच को समझने में थोड़ा समय लगा और उसके बाद हम मैच में सिर्फ पीछा ही कर रहे थे. राजस्थान की पारी के अंत में जुरेल ने काफी बेहतर खेल दिखाया.

सवाई मानसिंह स्टेडियम धोनी के लिए हमेशा खास रहा है और इसको लेकर धोनी ने कहा कि यह मेरे लिए काफी खास स्टेडियम है. मेरा पहला वनडे शतक जरूर विशाखापट्टनम में आता था लेकिन यहां खेली गई 183 रनों की पारी ने मेरे करियर को एक अलग उड़ान दी थी.

यह भी पढ़ें...

Rishabh Pant Rehab: क्या NCA में शुरू हो चुका है ऋषभ पंत का रिहैब प्रोग्राम? ये है ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget