एक्सप्लोरर

IPL 2023: धोनी का हर एक रन सीएसके को पड़ रहा है बहुत महंगा, पिछले तीन साल का रिकॉर्ड बेहद खराब

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स को एमएस धोनी का एक-एक रन बहुत महंगा पड़ा रहा है. आईपीएल के बीते तीन सीजन नें उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है.

MS Dhoni IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं. वह अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार चैंपियन बना चुके हैं. साल 2016 और 2017 के सीजन को छोड़ दिया जाए तो वह सीएसके नियमित कप्तान रहे हैं. हालांकि 2022 में फ्रेंचाइजी ने रवींद्र जडेजा को टीम का कप्तान बनाया. लेकिन जडेजा ने हाफ सीजन कप्तानी करने के बाद इस्तीफा दे दिया. जिसके बाद धोनी ने फिर टीम की बागडोर संभाली. आईपीएल के 16वें सीजन में भी एमएस धोनी सीएसके की कप्तानी करते नजर आएंगे. बीते कुछ वर्षों में अगर देखा जाए तो एमएस धोनी टीम के कप्तान जरूर रहे हैं लेकिन बैटिंग में अब पहले वाली बात नहीं रही. बीते तीन साल से धोनी का एक-एक रन सीएसके को काफी महंगा पड़ रहा है. सीएसके अब उन्हें कहीं भी सुरक्षित रूप से फिट नहीं कर सकता. 

3 साल में ऐसा रहा धोनी का प्रदर्शन

एमएस धोनी ने आईपीएल 2020 से लेकर 2022 तक यानी तीन सीजन में 44 मैच खेले. इंडियन प्रीमियर लीग के इन तीन सीजन में उनके बल्ले से सिर्फ 546 रन निकले. इस दौरान उनका औसत 24.81 और स्ट्राइक रेट 116.91 रहा. इन आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले तीन साल में आईपीएल में एमएस धोनी का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें लगभग 60 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में दिए. अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि धोनी का एक-एक रन सीएसके को कितना महंगा पड़ रहा है. 

धोनी का आईपीएल करियर

इसमें कोई शक नहीं है कि एमएस धोनी आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने आईपीएल के 234 मैचों की 206 पारियों में 4978 रन बनाए हैं. 16वें सीजन में 22 रन बनाते ही धोनी आईपीएल के उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हो जाएंगे जिन्होंने लीग में 5 हजार या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. वह आईपीएल में अब तक 24 अर्धशतक लगा चुके हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में उनका हाईएस्ट स्कोर 84 रन नाबाद है. एमएस धोनी का संभवत: यह आखिरी आईपीएल है. ऐसे में वह अपनी टीम को एक और ट्रॉफी जिताना चाहेंगे. 

यह भी पढ़ें:

IPL 2023: काइल मेयर्स या दीपका हुडा, डिकॉक की गैरमौजूदगी में केएल राहुल के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे

वीडियोज

Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर में 70 से ज्यादा बार चोरी की पोल-खोल डिबेट!
PoJK Rawalakot Protest | Chaar Ki Chaal: POJK में विद्रोह से कांपी शाहबाज सरकार!
Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget