एक्सप्लोरर

MI vs CSK: अंबाती रायडू के लिए पीयूष चावला होंगे सबसे बड़ी चुनौती, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 12वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैच में मुंबई की टीम सीजन की पहली जीत दर्ज करना चाहेगी.

IPL 2023, MI vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 12वां मैच आज (8 अप्रैल) मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में होगा. इस मैच में मुंबई और चेन्नई के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. दोनों ही टीमें आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक हैं. रोहित शर्मा की टीम पहले मैच में मिली हार के बाद जीत की राह पर लौटना चाहेगी. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स को हराने के बाद एमएस धोनी की टीम अपना विजयी अभियान जारी रखना चाहेगी. मुंबई-चेन्नई मैच के दौरान अंबाती रायुडू और पीयूष चावला के बीच रोमांचक जंग देखने को मिलेगी. आईपीएल मुकाबलों में रायुडू अक्सर पीयूष चावला के आगे संघर्ष करते रहे हैं. 

रायुडू के लिए चावला सबसे बड़ी चुनौती

अंबाती रायुडू के लिए पीयूष चावला सबसे बड़ी चुनौती हैं. सीएसके के बल्लेबाज रायुडू अक्सर उनके आगे संघर्ष करते नजर आए हैं. आईपीएल मैचों में दोनों के बीच हेड टू हेड आंकड़े देखे जाएं तो पीयूष चावला भारी पड़े हैं. पीयूष ने अंबाती रायुडू को 12 पारियों में 6 बार आउट किया है. आईपीएल इतिहास में किसी गेंदबाज ने रायुडू को इतनी बार आउट नहीं किया है. मुंबई के खिलाफ होने वाले मुकाबले में एक बार फिर पीयूष चावला चेन्नई सुपर किंग्स के बैटर अंबाती रायुडू की कड़ी परीक्षा लेते नजर आएंगे. 

जीत दर्ज करना चाहेगी मुंबई

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मुंबई की टीम सीजन की पहली जीत दर्ज करना चाहेगी. 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था. तब उस मुकाबले में आरसीबी ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए मु्ंबई को 8 विकेट से शिकस्त दी थी. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 171 रन बनाए थे. जबकि आरसीबी ने जीत के लिए 172 रन का टारगेट 22 गेंद शेष रहते 2 विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया था. उधर पहले मैच में हार के बाद सीएसके ने लखनऊ सुपर जायंट्स पर धमाकेदार जीत दर्ज की. कुल मिलाकर इस मैच में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी. 

यह भी पढ़ें:

MI vs CSK: हेड-टू-हेड, प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट, मैच प्रिडिक्शन और लाइव स्ट्रीमिंग, जानिए मुंबई-चेन्नई मैच की सारी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget