एक्सप्लोरर

DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस में किसकी होगी जीत? मैच से पहले ही यहां मिलेगा जवाब

Indian Premier League: आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए अच्छी नहीं रही थी. वो अब अपने होम ग्राउंड पर गुजरात के खिलाफ 4 अप्रैल को मुकाबला खेलने उतरेंगे.

Indian Premier League 2023: आईपीएल के 16वें सीजन का 7वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गतविजेता गुजरात टाइटंस (GT) के बीच में दिल्ली टीम के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीजन डेविड वॉर्नर की कप्तानी में खेल रही दिल्ली कैपिटल्स के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, जिसमें उन्हें अपने पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एकतरफा 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.

वहीं दूसरी तरफ गतविजेता गुजरात टाइटंस की टीम नए सीजन का आगाज शानदार तरीके से करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की थी. दिल्ली कैपिटल्स की कोशिश इस मुकाबले में जहां अपना जीत का खाता खोलने पर होगी वहीं गुजरात अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी.

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच में अभी तक आईपीएल में एक ही मुकाबला खेला गया है, जिसमें गुजरात की टीम ने जीत दर्ज की थी. पिछले सीजन पुणे के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले को गुजरात ने 14 रनों से अपने नाम किया था.

आईपीएल मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम का रहा है पलड़ा भारी

दोनों ही टीमों के बीच में यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसका रिकॉर्ड आईपीएल मैचों के दौरान देखा जाए तो उसमें लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत हासिल हुई है. अभी तक इस मैदान पर खेले गए कुल 77 मुकाबलों में सिर्फ 34 बार ही पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत हासिल हुई है, जबकि 42 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने मैच को अपने नाम किया है.

इस मैदान पर दिल्ली की टीम ने अब तक 70 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 30 में जीत दर्ज की है. यहां की पिच को लेकर बात की जाए तो स्पिन गेंदबाजों का पलड़ा थोड़ा अधिक भारी दिखाई देता है जिनका इकॉनमी रेट 7.5 का देखने को मिला है, जबकि तेज गेंदबाजों ने 8.1 के इकॉनमी रेट से यहां पर रन खर्च किए हैं.

डेविड वॉर्नर इस मामले में बन सकते पहले विदेशी खिलाड़ी

यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर के लिए काफी खास हो सकता है, जो आईपीएल में अपने 6,000 रन पूरे करने से सिर्फ 63 रन दूर हैं. यदि वॉर्नर ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो वह इस टी20 लीग में पहले ऐसे विदेशी खिलाड़ी बन जायेंगे जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया. वहीं इसके अलावा वह आईपीएल में 6000 रन पूरे करने वाले विराट कोहली और शिखर धवन के बाद तीसरे खिलाड़ी बनेंगे.

यह भी पढ़ें...

IPL 2023: एमएस धोनी ने चेपॉक में लगाया गगनचुंबी छक्का..., तो स्टैंड में झूम उठे फैंस, देखें Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget