एक्सप्लोरर

IPL 2023: काइल मेयर्स ने खेली 73 रनों की विस्फोटक पारी, लखनऊ ने दिल्ली को दिया 194 रनों का लक्ष्य

Indian Premier League: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 193 रन बनाए, जिसमें काइल मेयर्स ने 73 रनों की पारी खेली.

IPL 2023, Match 3, Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन का तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 193 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज काइल मेयर्स के बल्ले से शानदार 73 रनों की पारी देखने को मिली.

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दिल्ली की तरफ से गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत करते हुए 19 के स्कोर पर लखनऊ टीम के कप्तान केएल राहुल को 8 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजने का काम किया.

इसके बाद लखनऊ की तरफ से काइल मेयर्स ने दीपक हुड्डा के साथ मिलकर पहले 6 ओवरों में स्कोर को 30 रनों तक पहुंचाया. यहां से मेयर्स ने अपनी बल्लेबाजी में आक्रामक रुख अपनाते हुए स्कोर को तेजी के साथ आगे बढ़ाना शुरू किया और दीपक के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 79 रनों की शानदार साझेदारी की. हुड्डा इस मैच में 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे वहीं मेयर्स ने 38 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली जिसमें 2 चौके और 7 छक्के शामिल थे.

निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या ने अंतिम ओवरों में बनाए तेजी से रन

117 के स्कोर तक 4 विकेट गंवा चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी को निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या ने संभालते हुए तेजी के साथ रन बनाने का सिलसिला जारी रखा. दोनों के बीच में 5वें विकेट के लिए 26 गेंदों में 48 रनों की तेज साझेदारी देखने को मिली. निकोलस पूरन ने 21 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 36 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं क्रुणाल पांड्या ने जहां 15 रनों की पारी खेली जबकि आयुष बडोनी ने सिर्फ 7 गेंदों में 18 रनों की पारी खेलने के साथ स्कोर को 190 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की. लखनऊ की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 193 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से इस मैच में गेंदबाजी में खलील अहमद ने 2 जबकि चेतन, कुलदीप और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

 

यह भी पढ़ें...

IPL 2023: मोहाली में अपनी टीम को सपोर्ट करती नजर आईं पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा, देखें फोटो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget