एक्सप्लोरर

IPL 2023: आज KKR के दो दिग्गजों के लिए ऐतिहासिक दिन, आंद्रे रसेल 100वां तो सुनील नरेन खेलेंगे 150वां मैच

KKR vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला होगा. यह मैच सुनील नरेन और आंद्रे रसेल के लिए खास है.

IPL 2023, Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore: आईपीएल 2023 के नौवें मुकाबले में आज (6 अप्रैल) कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स पर होगा. इस मैच में केकेआर का इरादा वापसी करने का होगा. जबकि आरसीबी की टीम अपना विजयी अभियान जारी रखना चाहेगी. यह मैच केकेआर के दिग्गज खिलाड़ी आंद्रे रसेल और सुनील नरेन के लिए खास है. दोनों ही खिलाड़ी इस मुकाबले को यादगार बनाना चाहेंगे. 

रसेल का 100वां तो नरेन का 150वां मैच

कोलकाता नाइट राइडर्स के करिश्माई गेंदबाज सुनील नरेन का यह 150वां आईपीएल मैच होगा. वह केकेआर के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं. आईपीएल इतिहास पर नजर डाली जाए तो नरेन उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने सिर्फ एक ही फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल में खेला है. वह आईपीएल में अब तक 149 मैच खेल चुके हैं जिनमें 153 विकेट झटके हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन 19 रन देकर 5 विकेट आउट करना रहा है. वह केकेआर के लिए सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं. नरेन बॉलिंग के अलावा बैटिंग करने की क्षमता रखते हैं. 

आंद्रे रसेल की बात की जाए तो आईपीएल में यह उनका 100वां मैच होगा. रसेल केकेआर के लिए सर्वाधिक आईपीएल मैच खेलने वाले चौथे खिलाड़ी हैं. वह आईपीएल में 2012 से सक्रिय हैं. साल 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ने से पहले उन्होंने दो सीजन दिल्ली कैपटिल्स के लिए खेले थे. इस दौरान उन्होंने दिल्ली के लिए 7 मैच खेले. रसेल कोलकाता के लिए अब तक 92 मैच खेले चुके हैं. वह ऑलराउंडर की हैसियत से टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं. आंद्रे रसेल आईपीएल में दो हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने लीग में 89 विकेट भी झटके हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2023: सुनील नरेन के आगे फेल हो जाते हैं कोहली-डू प्लेसिस और मैक्सवेल, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget