एक्सप्लोरर

IPL 2023: हर्षल पटेल ने डाली लगातार 2 बीमर...अंपायर ने गेंदबाजी से हटाया, जानें फिर क्या हुआ

RCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 20वें ओवर में हर्षल पटेल ने 2 बीमर डाली, जिसके बाद अंपायर ने हर्षल पटेल को गेंदबाजी से हटा दिया. हर्षल पटेल की जगह ग्लेन मैक्सवेल ओवर को पूरा करने आए.

Harshal Patel: आज आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 226 रनों का स्कोर बनाया है. इस तरह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने जीत के लिए 227 रनों का लक्ष्य है. इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फैफ डु प्लेसी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. चेन्नई सुपर किंग्स की पारी का 20वां ओवर हर्षल पटेल डालने आए, लेकिन वह ओवर की महज 2 गेंद डाल सके.

हर्षल पटेल को अंपायर ने गेंदबाजी करने से रोका

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 20वें ओवर में हर्षल पटेल ने 2 बीमर डाली. जिसके बाद अंपायर ने हर्षल पटेल को गेंदबाजी से हटा दिया. हर्षल पटेल की जगह ग्लेन मैक्सवेल ओवर को पूरा करने आए. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने आखिरी ओवर में 16 रन बटोरे. हर्षल पटेल 20वें ओवर में महज 2 गेंद फेंक सके. जिसके बाद अंपायर ने आरसीबी के गेंदबाज को हटाने का फैसला किया. बहरहाल, इसके बाद हर्षल पटेल की जगह ग्लेन मैक्सवेल ओवर करने आए. इस मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ओपनर ड्वेन कॉन्वे ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर 83 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 6 छक्के जड़े.

ऐसा रहा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाजों का हाल

वहीं, शिवम दुबे ने 27 गेंदों पर 52 रनों का योगदान दिया. उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके 5 छक्के जड़े.  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाजों की बात करें तो मोहम्मद सिराज के अलावा वायने पर्नेल, विजयकुमार वयशक, ग्लेन मैक्सवेल, वनेंदू हसरंगा और हर्षल पटेल को 1-1 कामयाबी मिली. इससे पहले  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फैफ डु प्लेसी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था.

ये भी पढ़ें-

RCB vs CSK 1st Innings Highlights: डेवोन कॉनवे और शिवम दुबे के आगे बेबस नजर आए बैंगलोर के गेंदबाज, CSK ने RCB को दिया 227 का लक्ष्य

Maldives में राहुल द्रविड़ की हॉलीडे तस्वीरें देख हैरान रह जाएंगे आप! तस्वीरें वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget