एक्सप्लोरर

IPL 2022 playoffs: ईडन गार्डंस में खेले जाएंगे 2 मुकाबले, जानें पिच रिपोर्ट और पिछले रिकॉर्ड्स

Eden Gardens में अब तक 11 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 5 बार जीत हासिल की है. पहली पारी में औसत स्कोर 155 रहता है.

IPL 2022 playoffs: आईपीएल 2022 में अब लीग स्टेज के मुकाबले खत्म हो चुके हैं. 24 मई से प्लेऑफ के मैच शुरू होंगे. प्लेऑफ के 2 मुकाबले क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेले जाएंगे. मंगलवार को गुजरात टाइटंस और राजस्थाना रॉयल्स पहले क्वालीफायर में भिड़ेंगे वहीं बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एलिमिनेटर मुकाबले में आमने सामने होंगे. इन मुकाबलों के लिए कोलकाता की पिच कैसी होगी और इस मैदान पर पिछले रिकॉर्ड्स क्या हैं, वह हम इस खबर में जानेंगे.

ईडन गार्डंस में अब तक कुल 11 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 5 बार जीत हासिल की है. पहली पारी में औसत स्कोर करीब 155 रहता है. वहीं दूसरी पारी का औसत स्कोर करीब 136 रहा है. इस मैदान पर सर्वाधिक स्कोर 201 और सबसे कम स्कोर 70 रन है. ईडन गार्डंस ने सर्वाधिक स्कोर 162 रन चेस किय गया है.

ईडन गार्डंस की पिच बल्लेबाजी के लिए मददगार होती है. ऐसे में आईपीएल 2022 के प्लेऑफ मुकाबलों में हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. भले ही कोलकाता की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल हो पर स्पिन गेंदबाजों को यहां खासी मदद मिलती है. आईपीएल के पिछले मैचों में भी यहां स्पिन गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. इस साल स्पिनर्स ने काफी अच्छी गेंदबाजी की है. पर्पल कैप की लिस्ट में टॉप पर स्पिनर्स ने ही अपनी जगह पक्की की है.

प्लेऑफ के मुकाबले

  • क्वालीफायर-1, 24 मई (कोलकता): गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स
  • एलिमिनेटर- 25 मई (कोलकाता): लखनऊ सुपर जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  • क्वालीफायर-2, 27 मई (अहमदाबाद): एलिमिनेटर की विजेता और पहले क्वालीफायर में हारी टीम के बीच
  • फाइनल- 29 मई (अहमदाबाद): क्वालीफायर-1 और क्वालीफायर-2 की विजेता टीम के बीच

ये भी पढ़ें-

SRH vs PBKS: हैदराबाद के खिलाफ दिखा पंजाब के बल्लेबाजों का दम, सीजन में छठी बार किया ये कारनामा

Rohit Sharma On Rishabh Pant: सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे ऋषभ पंत का रोहित शर्मा ने किया बचाव, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget