एक्सप्लोरर

IPL 2022: इस तारीख से सज सकता है IPL का मंच, सभी मैच मुंबई में होने के आसार

IPL 2022 Schedule: BCCI देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए IPL के सभी मैचों के आयोजन एक ही शहर में करने पर विचार कर रहा है.

IPL 2022 Date and Venue: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का अगला सीजन 27 मार्च से शुरू होगा और इस सीजन के सभी मैच मुंबई के तीन स्टेडियमों में खेले जाएंगे. BCCI सूत्रों के हवाले से यह रिपोर्ट सामने आई है. BCCI और सभी टीम फ्रेंचाइजी के बीच शनिवार को IPL के वेन्यू और शेड्यूल से संबंधित मीटिंग हुई थी. इसी मीटिंग में यह बात बनी है.

रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे टूर्नामेंट का आयोजन मुंबई के तीन स्टेडियम- वानखेड़े स्टेडियम, क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और डीवाई पाटिल स्टेडियम में किया जाएगा. इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर पुणे में भी कुछ मैचों का आयोजन किया जा सकता है. कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए यह भी निर्णय लिया गया है कि इस बार भी टूर्नामेंट दर्शकों के बिना ही खेला जाएगा. हालांकि इस बारे में अब तक आधिकारिक बयान नहीं आया है.

IPL का आयोजन भारत से बाहर होने के लगाए जा रहे थे कयास
देश में हर दिन बढ़ रहे कोविड-19 केसों के चलते यह कयास लगाए जा रहे थे कि IPL का आयोजन दुबई या अन्य किसी देश में भी हो सकता है, लेकिन BCCI सूत्रों के हवाले से आई रिपोर्ट के बाद इन कयासों पर विराम लग गया है. इससे पहले शनिवार को ही BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी एबीपी न्यूज से बातचीत में साफ किया था कि IPL का आयोजन भारत में ही होगा. उन्होंने यह भी कहा था कि कोरोना के केस बढ़ते हैं तो यह आयोजन बिना दर्शकों के होगा.

इस बार मेगा ऑक्शन में हिस्सा लेंगे 1214 खिलाड़ी
IPL का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को होगा. इसके लिए 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इन खिलाड़ियों में 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी हैं. ऑक्शन में 270 कैप्ड प्लेयर, 903 अनकैप्ड प्लेयर और 41 एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों को रजिस्टर किया गया है.

यह भी पढ़ें..

IND vs SA 2nd ODI: एक ही छोर पर इकट्ठे हो गए थे पंत और राहुल, रन आउट से बचे तो Delhi Capitals ने किया ये मजेदार ट्वीट

Shikhan Dhawan-Ishan Kishan Dance: जिम में AP Dhillon के गाने पर शिखर और ईशान ने किया लाजवाब डांस, देखकर हंसते रहे बाकी क्रिकेटर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget