एक्सप्लोरर

CSK vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद को मिली पहली जीत, चेन्नई की लगातार चौथी हार

IPL 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की यह लगातार चौथी हार है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की यह पहली जीत है.

CSK vs SRH: अभिषेक शर्मा (75) और राहुल त्रिपाठी (39 नाबाद) की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में शनिवार को खेले गए आईपीएल 2022 के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 8 विकेट से हरा दिया. हैदराबाद ने इस सीजन में यह पहली जीत दर्ज की है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की यह लगातार चौथी हार है.

चेन्नई के 154 रनों के जवाब में हैदराबाद ने 17.4 ओवरों में दो विकेट खोकर 155 रन बना दिए. टीम की ओर से अभिषेक और कप्तान विलियम्सन ने 73 गेंदों में 83 रनों की शानदार साझेदारी की. चेन्नई की ओर से मुकेश चौधरी और डीजे ब्रावो ने एक-एक विकेट लिया. 

लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने अच्छी शुरुआत की और पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 37 रन बनाए. इस दौरान, उनके सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और कप्तान केन विलियम्सन ने शानदार बल्लेबाजी की. इस बीच, अभिषेक ने 32 गेंदों में अपना आईपीएल का पहला अर्धशतक जड़ दिया. लेकिन कप्तान विलियम्सन दो चौके और एक छक्के की मदद से 40 गेंदों में 32 रन बनाकर मुकेश चौधरी की गेंद पर कैच आउट हो गए, जिससे उनकी और अभिषेक के बीच 73 गेंदों में 83 रनों की साझेदारी भी समाप्त हो गई.

वहीं, हैदराबाद 12.1 ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 89 रन बनाए. टीम को अभी भी जीतने के लिए 66 रनों की आवश्यकता थी. इस बीच, अभिषेक ने चौका मारकर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया. दूसरे छोर पर राहुल त्रिपाठी ने भी कुछ जबरदस्त शॉट खेले. लेकिन जीत से 10 रन दूर अभिषेक पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 50 गेंदों में 75 रन की शानदार पारी खेलकर डीजे ब्रावो की गेंद पर पवेलियन लौट गए. उनकी और त्रिपाठी के बीच 31 गेंदों में 51 रनों की साझेदारी का अंत हो गया. इसके बाद, त्रिपाठी (39 नाबाद) ने चौका मारकर टीम को सीजन की पहली जीत दिलाई. हैदराबाद ने 17.4 ओवरों में दो विकेट गंवाकर 155 रन बनाए.

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई टीम की शुरुआत ठीक ठाक रही, क्योंकि हैदराबाद की कसी हुई गेंदबाजी के कारण उन्होंने पावरप्ले में ही अपने सलामी बल्लेबाजों को खोकर 41 रन जोड़े. इसके बाद, अंबाती रायडू और मोईन अली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, लेकिन सुंदर की गेंद पर रायडू (27) मार्करम को कैच थमा बैठे, जिससे उनकी और मोईन के बीच 50 गेंदों में 62 रनों की साझेदारी का अंत हो गया.

चेन्नई ने 13.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर 98 रन बनाए. लेकिन मोईन ने तीन चौके और दो छक्के की मदद से 35 गेंदों में 48 रन बनाकर मार्करम के शिकार बन गए. साथ ही शिवम दुबे (3) और एमएस धोनी (3) के जल्द आउट होने से सीएसके की पारी लड़खड़ा गई, जिससे चेन्नई 17.3 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए थे.

इसके बाद, कप्तान रवींद्र जडेजा (23) भुवनेश्वर की गेंद पर विलियम्सन को कैच आउट हो गए. वहीं, ड्वेन ब्रावो (8) क्रिस जॉर्डन (6) रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे सीएसके 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 154 रन बनाए. हैदराबाद की ओर से वाशिंगटन सुंदर और टी नटराजन ने दो-दो विकेट चटकाए. वहीं, भुवनेश्वर कुमार, एडेन मार्करम और मार्को जेनसेन ने एक-एक विकेट लिया.

यह भी पढ़ें-

IPL 2022: जब अंतिम दो गेंदों में चाहिए थे 12 रन तो तेवतिया के मन में क्या चल रहा था, खुद किया खुलासा

चहल को 15वीं मंजिल से लटकाने वाले पर भड़के रवि शास्त्री, बोले- ऐसे खिलाड़ी पर लगे आजीवन बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
Success Story: 10 सेकेंड से टूटा था पुलिस बनने का सपना, अब किसान की बेटी बनी सब-इंस्पेक्टर
10 सेकेंड से टूटा था पुलिस बनने का सपना, अब किसान की बेटी बनी सब-इंस्पेक्टर
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Embed widget