एक्सप्लोरर

Eliminator: आज कौन होगा बाहर? फाइनल की तरफ बढ़ना चाहेगी RCB, सामने है लखनऊ की 'विराट' चुनौती

LSG vs RCB: आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी.

LSG vs RCB, Eliminator: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने- सामने होंगी. दोनों की ही नजरें एलिमिनेटर मुकाबले को जीतकर फाइनल की तरफ कदम बढ़ाने पर रहेंगी. लीग स्टेज में लखनऊ ने 14 में से 9 मैच जीते थे तो बैंगलोर आठ जीत के साथ टॉप चार में पहुंची है. 

आरसीबी के आखिरी लीग मुकाबले में विराट कोहली ने 73 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी. इस दौरान वह अपने पुराने रंग में दिखे थे. आज फिर कोहली अपनी टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे. वहीं लखनऊ के कप्तान केएल राहुल का बल्ला पूरे सीजन चला. राहुल ने लीग स्टेज के 14 मैचों में 48.82 की औसत से 537 रन बनाए. 

आरसीबी को जीत दिला सकते हैं ये खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अपने 14 सालों का सपना अगर पूरा करना है तो उसे लखनऊ के खिलाफ इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. विराट कोहली पिछले मैच में अपने पुराने रंग में दिखे थे. हालांकि, आज फाफ डू प्लेसिस, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, वानिंदु हसारंगा और जोश हेजलवुड को अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा.

सिराज की हो सकती है वापसी

आरसीबी के पिछले मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज नहीं खेले थे. उनकी जगह सिद्धार्थ कौल को टीम में शामिल किया गया था. हालांकि, कौल काफी महंगे साबित हुए थे. ऐसे में अहम मुकाबले में एक बार फिर कप्तान फाफ डू प्लेसिस सिराज पर भरोसा दिखा सकते हैं. इसके अलावा हर्षल पटेल भी पूरी तरह फिट हो गए हैं.  

लखनऊ के लिए अहम है इन खिलाड़ियों का चलना

वहीं अगर लखनऊ को जीत दर्ज करनी है और फाइनल की तरफ कदम बढ़ाना है तो कप्तान केएल राहुल, सलामी बल्लेबाज़ क्विंटन डिकॉक, मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ दीपक हुड्डा, तेज गेंदबाज आवेश खान और मोहसिन खान को शानदार प्रदर्शन करना होगा. आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए इन खिलाड़ियों का चलना बेहद जरूरी है.

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन- क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (कप्तान), एविन लुईस, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, मोहसिन खान, आवेश खान और रवि बिश्नोई.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन- विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा हर्षल पटेल/आकाश दीप, सिद्धार्थ कौल/मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड.

ये भी पढ़ें...

IPL 2022: पहले अनसोल्ड रहे फिर गुजरात ने बेहद सस्ते में खरीदा, अब अकेले दम पर मिलर ने दिलाया फाइनल का टिकट

IPL 2022: गुजरात को जीत दिलाने के बाद मिलर ने राजस्थान रॉयल्स से मांगी माफी, मिला मजेदार जवाब

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget