एक्सप्लोरर

IPL 2022: राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले दिनेश कार्तिक ने की बड़ी गलती! लगी फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

IPL 2022 Qualifier 2: IPL 2022 में आज क्वालीफायर 2 खेला जाएगा. यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले आरसीबी के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को फटकार लगी है.

Dinesh Karthik: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच आईपीएल 2022 का दूसरा क्वालीफायर खेला जाएगा. यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम जहां फाइनल में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी तो वहीं हारने वाली टीम का सफर यहीं थम जाएगा. इस निर्णायक मैच से पहले बैंगलोर के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को उनकी गलती के लिए फटकार लगाई गई है.

किस कारण लगी फटकार
दरअसल आईपीएल ने दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को आचार संहिता (IPL Code of Conduct) के उल्लंघन का दोषी पाया है. इसी के चलते आईपीएल ने दिनेश कार्तिक को फटकार लगाई है. हालांकि इसको लेकर कोई कारण नहीं बताया गया. कार्तिक ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 के तहत स्तर 1 के अपराध को स्वीकार कर लिया है. आचार संहिता के स्तर 1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है.

एलिमिनेटर में जीती थी आरसीबी
आरसीबी (Royal Challengers Bangalore) ने आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 14 रनों से हरा दिया था. इस जीत के साथ बैंगलोर ने दूसरे क्वालिफायर में जगह बना ली थी. अब उसका मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है. एलिमिनेटर मुकाबले में बैंगलोर ने 208 रनों का लक्ष्य दिया था. लेकिन लखनऊ के खिलाड़ी 193 रन ही बना सके थे. आरसीबी के लिए रजत पाटीदार ने तूफानी शतकीय पारी खेली. कार्तिक ने भी अहम योगदान दिया था.

कार्तिक ने जड़े थे 5 चौके
बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रजत पाटीदार के शतक की बदौलत 20 ओवरों में 207 रन बनाए थे. रजत ने नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए नाबाद 112 रन बनाए थे. उन्होंने 54 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 7 छक्के जड़े थे. दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने अंत में अच्छी बैटिंग की थी. उन्होंने 23 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 37 रन बनाए थे. कार्तिक की इस पारी में 5 चौके और एक छक्का शामिल रहा. वहीं विराट कोहली ने 25 रनों का योगदान दिया था.

ये भी पढ़ें...

IPL: 7 साल बाद क्वालीफायर 2 खेलेगी RCB, 2015 में CSK के सामने ऐसा रहा था प्रदर्शन

IPL: तीन बार फाइनल खेल चुकी है RCB, इन टीमों ने तोड़ा था खिताब जीतने का सपना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget