एक्सप्लोरर

IPL 2022: 7 हार के बावजूद प्लेऑफ में पहुंच सकती है धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स, जानिए कैसे

IPL 2022 में चेन्नई का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. टीम ने 10 में से सिर्फ 3 ही मुकाबले जीते हैं. लेकिन माही की टीम के पास अभी प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है.

IPL 2022: आईपीएल का 15वां सीजन पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुछ खास नहीं रहा है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई की कप्तानी छोड़ दी. इसके बाद नेतृत्व की जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा को सौंपी गई, जिसे वह संभाल नहीं पाए और धोनी ने फिर से CSK की कमान संभाल ली. माही के वापसी के बाद चेन्नई ने हैदराबाद को 13 रन से हराया. चेन्नई को अभी चार और मुकाबले खेलने हैं, अगर वह सभी मैच जीत लेती हैं और अन्य टीमों का प्रदर्शन उनके अनुकूल रहता है तो माही की टीम फिर से प्लेऑफ में पहुंच सकती है.

अंकतालिका में 9वें स्थान पर
चेन्नई इस समय 10 मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है. शर्त यह है कि उन्हें अपने बचे हुए चार मैच भारी अंतर से जीतने होंगे जिससे उनके अधिकतम 14 अंक हो जाएंगे और नेट रन रेट में भी सुधार होगा. 10 में से तीन मैच जीतने के बावजूद चेन्नई का नेट रन रेट निगेटिव (-0.431) में है. अगर चार बार की चैंपियन टीम बचे चारों मैचों में बड़े अंतर से जीत हासिल करती है तो प्लेऑफ में जाने की उसकी उम्मीदें जिंदा रहेंगी. आईपीएल इतिहास में कई बार 14 अंक हासिल करने वाली टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है. वहीं मुंबई इंडियंस आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है.

CSK को खेलने हैं अभी 4 मैच
चेन्नई के अगले चार मैच रविवार को दिल्ली कैपिटल्स, गुरुवार को मुंबई इंडियंस, 15 मई को गुजरात टाइटंस और 20 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैं. चेन्नई को अपने मैचों में शानदार प्रदर्शन के अलावा अन्य टीमों के प्रदर्शन पर भी नजर रखनी होगी. चेन्नई से आगे केकेआर के 10 मैचों में आठ अंक हैं. पंजाब किंग्स के 10 मैच में 10, सनराइजर्स हैदराबाद के 10 मैचों में 10 और दिल्ली कैपिटल्स के 10 मैचों में 10 अंक हैं. शीर्ष चार में काबिज आरसीबी के 11 मैचों में 12, राजस्थान रॉयल्स के 10 मैचों में 12, लखनऊ सुपर जायंट्स के 10 मैचों में 14 और गुजरात टाइटंस के 11 मैचों में 16 अंक हैं.

किस्मत का साथ भी चाहिए होगा
सीएसके को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उन्हें अपने तो सारे मुकाबले जीते ही होंगे. साथ ही उसे इसके लिए आरसीबी की मदद की जरूरत भी होगी. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स को अपने शेष तीन मैचों में से कम से कम दो में हार का सामना करना पड़ेगा. चेन्नई गणितीय रूप से अभी भी टूर्नामेंट में बनी हुई है. माही के फैंस अभी भी उनकी जादुई वापसी की उम्मीद लगाए हैं.

ये भी पढ़ें-

SRH vs RCB: डायमंड डक पर आउट हुए केन विलियमसन, फैंस ने कोहली से की तुलना; सामने आए ऐसे रिएक्शन

IPL में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले तीसरे स्पिनर बने जगदीशा सुचित, जानिए और किसने किया ये कारनामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget