एक्सप्लोरर

IPL 2022: लियाम लिविंगस्टोन ने हवा में उछलकर पकड़ा ड्वेन ब्रावो का कैच, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

CSK vs PBKS: आईपीएल 2022 में रविवार को चेन्नई (CSK) और पंजाब (PBKS) के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें पंजाब की टीम ने 54 रनों से जीत हासिल कर ली. चेन्नई अब तक तीनों मैच हार चुकी है.

पंजाब किंग्स (PBKS) के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. पहले उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 32 गेंदों में 60 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इसके बाद दो विकेट लेकर चेन्नई को बड़ा झटका दे दिया. लिविंगस्टोन ने पहले शिवम दुबे को आउट किया, जो 57 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और सीएसके के लिए जीत की एकमात्र उम्मीद थे. अगली ही गेंद पर उन्होंने ब्रावो के शानदार कैच से सभी को हैरान कर दिया और टीम की जीत पर मुहर लगा दी. लिविंगस्टोन के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

लिविंगस्टोन की गेंद पर ब्रावो गेंद को ऑफ साइड पर डिफेंड करना चाह रहे थे लेकिन गेंद उनके बल्ले पर लगी और हवा में उछल गई. इस पर लिविंगस्टोन ने अपनी बाईं ओर बहुत लंबी छलांग लगाई और कैच पकड़ लिया. यह देखकर मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी और फैंस हैरान रह गए. ब्रावो भी इस कैच को देखकर हैरान रह गए और विकेट गंवाकर काफी निराश नजर आए. इस कैच का वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है और फैंस अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं. शानदार बल्लेबाजी के बाद लिविंगस्टोन गेंद से बढ़िया खेल दिखाकर सुर्खियां बटोरी हैं. 

आईपीएल की मेगा नीलामी में पंजाब की टीम ने लियाम लिविंगस्टोन को 11 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर खरीदा था. इस पर खरे उतरते हुए लिविंगस्टोन ने रविवार को शानदार प्रदर्शन से तहलका मचा दिया और मैच पंजाब की झोली में डाल दिया. लियाम लिविंगस्टोन (60) और शिखर धवन (33) की शानदार पारी की बदौलत आईपीएल 2022 के 11वें मैच में पंजाब किंग्स ने 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 180 रन बनाए थे. चेन्नई की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 126 रनों पर ऑल आउट हो गई.

यह भी पढ़ेंः CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की हार के 5 बड़े कारण जान लीजिए

CSK vs PBKS: चेन्नई की लगातार तीसरी हार के बाद क्या बोले कप्तान रविंद्र जडेजा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget