एक्सप्लोरर

Video: बटलर ने जड़ा ज़ोरदार छक्का तो फर्ग्यूसन ने दिया करारा जवाब, दमदार यॉर्कर से किया बोल्ड

आईपीएल 15 में गुजरात का सामना राजस्थान से हो रहा है. इस मैच में गुजरात ने राजस्थान को 193 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है. जिसके बाद राजस्थान के बल्लेबाजों ने भी तेज़ शुरूआत की है.

आईपीएल 15 में गुजरात का सामना राजस्थान से हो रहा है. इस मैच में गुजरात ने राजस्थान को 193 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है. जिसके बाद राजस्थान के बल्लेबाजों ने भी तेज़ शुरूआत की है. इसमें सबसे ज्यादा योगदान सलामी बल्लेबाज़ जोस बटलर का रहा है. 


बटलर खेली तूफानी पारी 

राजस्थान के सलामी बल्लेबाज़ जोस बटलर दूसरी पारी में बेहद खतरनाक नजर आ रहे थे. उन्होंने मात्र 24 गेंदों में 54 रन की पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने तीन छक्के और आठ चौके लगाए थे. उनकी इस पारी का अंत लॉकी फर्ग्यूसन ने किया. 

लॉकी फर्ग्यूसन ने कुछ इस तरह से लिया बदला 

 

बटलर जब 48 रन पर थे, तब उन्होंने छक्का मारकर अपनी फिफ्टी पूरी की. अगली ही गेंद पर लॉकी फर्ग्यूसन ने इस सिक्स का बदला ले लिया और उन्होंने बटलर को लेग कटर से आउट कर दिया. जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

हार्दिक ने खेली तूफानी पारी

कप्तान हार्दिक पांड्या (नाबाद 87) और अभिनव मनोहर (43) की धुआंधार पारी की वजह से गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 193 रनों का लक्ष्य दिया. गुजरात ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए. टीम की ओर से कप्तान हार्दिक और अभिनव मनोहर के बीच 55 गेंदों में 86 रनों की शानदार साझेदारी हुई.  राजस्थान की ओर से युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन और रियान पराग ने एक-एक विकेट लिया.

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत खराब रही, क्योंकि उन्होंने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 42 रन बनाए. इस दौरान, सलामी बल्लेबाज मैथ्यू वेड (12) और विजय शंकर (2) ने अपना विकेट गंवा बैठे. हालांकि शुभमन गिल और कप्तान हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6.3 ओवरों में टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया. लेकिन पराग की गेंद पर गिल (13) शिमरोन हेटमायर के हाथों कैच आउट हो गए.

चौथे नंबर पर आए अभिनव मनोहर ने कप्तान पांड्या का साथ दिया. दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को 10 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 72 रन पर पहुंचा दिया. लेकिन बीच के ओवरों में दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 12.5 ओवरों में टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया. इस बीच, कप्तान हार्दिक ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.लेकिन 16वां ओवर डालने आए चहर की गेंद पर मनोहर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 28 गेंदों में 43 रन बनाकर कैच आउट हो गए. इसी के साथ उनकी और कप्तान हार्दिक के बीच 55 गेंदों में 86 रनों की साझेदारी का भी अंत हो गया. इस समय तक गुजरात ने चार विकेट खोकर 139 रन बनाए.

छठे स्थान पर आए डेविड मिलर ने कप्तान के साथ मिलकर आखिरी के कुछ ओवरों में ताबड़तोड़ शॉट लगाए, और चौके-छक्कों की बरसात कर दी, जिससे 19वें ओवर में मिलर ने सेन की गेंदों पर 21 रन बटोर लिए. 20वां ओवर फेंकने आए प्रसिद्ध कृष्णा ने 12 रन दिए, जिससे गुजरात 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए. कप्तान हार्दिक (87) और मिलर (31) ने 25 गेंदों 53 रनों की नाबाद ताबड़तोड़ साझेदारी की. 

(इनपुट: एजेंसी)

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget