एक्सप्लोरर

IPL 2022: दिनेश कार्तिक और राहुल तेवतिया में कौन है बेस्ट फिनिशर? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

IPL 15 में इस समय धोनी के अलावा दो और फिनिशर की सबसे ज्यादा चर्चा की जा रही है. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी फिनिशिंग स्किल्स से सबको हैरान कर दिया है.

IPL 2022:  आईपीएल 15 में इस समय धोनी के अलावा दो और फिनिशर की सबसे ज्यादा चर्चा की जा रही है. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी फिनिशिंग स्किल्स से सबको हैरान कर दिया है. ये खिलाड़ी हैं गुजरात के राहुल तेवतिया और बैंगलोर के दिनेश कार्तिक. राहुल ने इस सीजन में गुजरात की सफलता में काफी ज्यादा योगदान दिया है. उन्होंने टीम को कई रोमांचक मुकाबलों में जीत दिलाई है. वहीं, दिनेश कार्तिक ने अपनी फिनिशिंग स्किल्स से टीम इंडिया के लिए भी अपना दावा ठोक दिया है. तो आइये जानते हैं कि कौन सा खिलाड़ी है ज्यादा बेहतर: 

जानें क्या कहते हैं दिनेश कार्तिक के आंकड़ें

इस सीजन में दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. उन्होंने अबतक खेले 11 मैच खेलें हैं. इस दौरान उन्होंने 7 बार नाबाद रहते हुए 61 के औसत और 189.15 के स्ट्राइक रेट से 244 रन बनाएं हैं.  इस दौरान उन्होंने एक फिफ्टी बनाई है. नाबाद 66 रन उनका इस सीजन में सर्वाधिक स्कोर रहा है. इसके अलावा उन्होंने इस सीजन में कुल 129 गेंद का सामना किया और 20 चौके और 17 छक्के जड़े. आप को जानकर हैरानी होगी कि कार्तिक ने अपने 244 रन में से 182 रन केवल चौकों-छक्कों की मदद से बनाए हैं. 

तेवतिया ने भी किया सबको हैरान 

गुजरात के लिए राहुल तेवतिया का प्रदर्शन इस सीजन में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने इस सीजन में 11 मैचों में 150.78 के स्ट्राइक से 193 रन बनाए हैं. नाबाद 43 उनका इस सीजन में सर्वाधिक स्कोर रहा है. इस दौरान उनकी औसत 32.17 का रहा है. वो इस सीजन में चार ही नॉट आउट रहे हैं. इसके बाद भी उन्होंने गुजरात कोई रोमांचक जीत दिलाई है. 

छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले तेवतिया ने हर करीबी मुकाबले में गुजरात को जीत दिलाई है. बैंगलोर के खिलाफ मैच में तेवतिया ने ऐसा ही किया था. जब तेवतिया बल्लेबाजी करने आए तो गुजरात को जीत के लिए 43 गेंदों में 76 रन चाहिए थे. तेवतिया ने गुजरात को जीत दिलाने के लिए 25 गेंदों में 43 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान तेवतिया को डेविड मिलर (24 गेंदों में 39 रन) का अच्छा साथ मिला.

वहीं, हैदराबाद के खिलाफ मैच में 2 गेंदों में 2 छक्के लगाकर गुजरात को जीत दिलाने वाले राशिद खान मैच के हीरो बने लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि नॉन-स्ट्राइक पर तेवतिया ही थे जिन्होंने 21 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए. इससे पहले तेवतिया ने पंजाब के खिलाफ आखिरी दो गेंदों में दो छक्के लगाकर जीत हासिल की थी. तेवतिया ने उस मैच में सिर्फ 3 गेंदों में 13 रन बनाए थे. ऐसे में इन आंकड़ों से साफ़ है कि राहुल तेवतिया इस सीजन में कार्तिक से बेहतर फिनिशर हैं. 

यह भी पढ़ें-

IPL में छठी बार गोल्डन डक पर आउट हुए विराट कोहली, इन गेंदबाजों ने पहली बॉल पर भेजा पवेलियन

SRH vs RCB: फिर टूटा फैंस का दिल! गोल्डन डक पर आउट हुए विराट कोहली, सामने आए ऐसे रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget