एक्सप्लोरर

IPL 2021: मॉरिस ने वसूल किया पूरा पैसा, आखिरी दो ओवर में चार छक्के लगाकर राजस्थान को दिलाई जीत

IPL 2021, DC Vs RR: 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने सिर्फ 47 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे. राजस्थान रॉयल्स की हार लगभग तय लग रही थी. लेकिन मॉरिस ने 18 गेंद में 36 रन की पारी खेलकर राजस्थान को नामुमकिन लग रही जीत दिला दी.

IPL 2021, DC Vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के शुरुआती राउंड में ही एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली. नीलामी में 16.25 करोड़ रुपये में राजस्थान से जुड़े क्रिस मॉरिस ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राजस्थान की झोली में नामुमकिन सी जीत डाल दी.

दिल्ली के दिए 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही. उसने 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय 42 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन डेविड मिलर (62) और राहुल तेवतिया (19) ने किसी तरह स्कोर को 90 तक पहुंचाया. तेवतिया इसी स्कोर पर आउट हुए.

बढ़ते दबाव को मिलर भी नहीं खेल सके और 107 के कुल योग पर अवेश खान की गेंद पर दिल्ली के लिए डेब्यू कर रहे ललित यादव के हाथों लपके गए. मिलर ने 43 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के लगाए.

मॉरिस ने आखिरी दो ओवर में जड़े चार छक्के

इसके बाद राजस्थान के 16 करोड़ी खिलाड़ी क्रिस मॉरिस (नाबाद 36 रन, 18 गेंद, 4 छक्के) और दिल्ली को झंकझोरने वाले जयदेव उनादकट विकेट पर आए. इन दोनों पर टीम की नैया पार लगाने की बड़ी जिम्मेदारी थी. खासतौर पर मॉरिस पर जिन्हें राजस्थान ने आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया.

मॉरिस ने भी इस विश्वास को कायम रखते हुए अपनी टीम को पहली जीत दिलाई. उनादकट सात गेंदों पर एक छक्के की मदद से 11 रनों पर नाबाद लौटे. दिल्ली की ओर से आवेश खान को तीन जबकि रबाडा और वोक्स को दो-दो विकेट मिले.

इससे पहले, तेज गेंदबाज उनादकट (3/15) के नेतृत्व में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए दिल्ली को 147 रन पर रोक लिया. दिल्ली की टीम ने कप्तान ऋषभ पंत के 32 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 51 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 147 रन बनाए.

यह दिल्ली की पहली हार है. उसने अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हराया दूसरी ओर, राजस्थान की यह पहली जीत है. उसे अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के हाथों अंतिम अंतिम गेंद तक खिंचे मुकाबले में चार रनों से हार मिली थी.

IPL 2021: चाहर ने साथी खिलाड़ी ब्रावो और करन के बारे में किया ये बड़ा खुलासा, जान चौंक जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
UP Weather: यूपी में बढ़ा तापमान, मार्च महीने में ही मई जैसी गर्मी! पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
यूपी में बढ़ा तापमान, मार्च महीने में ही मई जैसी गर्मी! पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचते ही सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, कहा- 'बहुत घबराया हुआ था, दिल की धड़कन 160-175 तक...'
टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचते ही सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, कहा- 'बहुत घबराया हुआ था, दिल की धड़कन 160-175 तक...'
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
UP Weather: यूपी में बढ़ा तापमान, मार्च महीने में ही मई जैसी गर्मी! पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
यूपी में बढ़ा तापमान, मार्च महीने में ही मई जैसी गर्मी! पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचते ही सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, कहा- 'बहुत घबराया हुआ था, दिल की धड़कन 160-175 तक...'
टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचते ही सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, कहा- 'बहुत घबराया हुआ था, दिल की धड़कन 160-175 तक...'
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
O Romeo BO Day 21: ‘ओ’रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह तोड़ा दम, 21 वें दिन का कलेक्शन है शॉकिंग
‘ओ’रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह तोड़ा दम, 21 वें दिन का कलेक्शन है शॉकिंग
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Car Door Slamming Rule: इस देश में जोर से गाड़ी का दरवाजा बंद करना गैर कानूनी, पकड़े जाने पर मिलती है कड़ी सजा
इस देश में जोर से गाड़ी का दरवाजा बंद करना गैर कानूनी, पकड़े जाने पर मिलती है कड़ी सजा
30 साल हो गई उम्र तो जरूर कराएं ये टेस्ट, विमेंस डे पर खुद को दें ये तोहफा
30 साल हो गई उम्र तो जरूर कराएं ये टेस्ट, विमेंस डे पर खुद को दें ये तोहफा
Embed widget