एक्सप्लोरर

IPL 2021: नए सीजन से पहले पंजाब किंग्स में एक और बदलाव, इस खिलाड़ी को मिली अहम जिम्मेदारी

IPL 2021: पंजाब किंग्स ने पिछले साल बेहद ही निराशाजनक खेल दिखाया था. लेकिन पिछली गलतियों से सबक लेते हुए पंजाब की टीम में नए सीजन से पहले कई बदलाव हो रहे हैं. पंजाब किंग्स ने आईपीएल 14 के लिए अपने गेंदबाजी डिपार्टमेंट को पूरी तरह से बदल दिया है.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है. पिछले साल आईपीएल में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद पंजाब किंग्स की नज़रें जोरदार वापसी पर हैं. पंजाब किंग्स ने इसी कड़ी में ना सिर्फ अपने कई बड़े खिलाड़ियों को बदला है बल्कि नए गेंदबाजी कोच की नियुक्ति भी कर दी है. पंजाब किंग्स ने आस्ट्रेलिया के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर डेमियन राइट को आईपीएल के 14वें सीजन के लिए टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है.

राइट ने अपने करियर के एक बड़े हिस्से में तस्मानिया का प्रतिनिधित्व किया. राइट के पास गेंदबाजी कोच के तौर पर अच्छा खासा अनुभव है और वह बीबीएल टीम होबार्ट हरिकेंस के भी कोच थे. राइट बांग्लादेश की अंडर -19 क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं.

राइट ने कहा, ''पंजाब किंग्स के लिए गेंदबाजी कोच के रूप में नियुक्त किए जाने पर मुझे बहुत खुशी हो रही है. टीम शानदार है और इस टीम में काफी संभावनाएं हैं और मैं आईपीएल के इस सीजन में एक अद्भुत सहयोगी स्टाफ टीम के साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं.''

अनिल कुंबले ने किया एलान

पंजाब किंग्स के मुख्य कोच और क्रिकेट संचालन के निदेशक अनिल कुंबले ने कहा, ''हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि डेमियन राइट पंजाब किंग्स में गेंदबाजी कोच के रूप में हमारे साथ जुड़ेंगे. उनके पास काफी अनुभव है और निश्चित रूप से हमारी टीम को मजबूत बनाने में मदद करेंगे. हम आईपीएल के इस सीजन में उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं.''

कुंबले और राइट के अलावा, अन्य बड़े नामों में पंजाब किंग्स के पास जॉन्टी रोड्स (फील्डिंग कोच), वसीम जाफर (बल्लेबाजी कोच) और एंडी फ्लावर (सहायक कोच) भी हैं. राइट 123 प्रथम श्रेणी मैचों में 406 विकेट लिए और 3,824 रन बनाए.

IND vs ENG: कोहली के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय कप्तान बने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget