एक्सप्लोरर

IPL 2021: बीसीसीआई ने जारी किए बेहद सख्त बायो बबल प्रोटोकॉल, कार्रवाई की श्रेणी में आएंगे खिलाड़ियों के परिवार

IPL 2021: बीसीसीआई ने इस बार बायो बबल को लेकर बेहद कड़ा रूख अपनाने का फैसला किया है. बीसीसीआई खिलाड़ियों के अलावा उनके परिवार के सदस्यों पर भी कार्रवाई कर सकता है.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 14 के दूसरे हिस्से का आयोजन यूएई में 19 सितंबर से होने जा रहा है. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बीसीसीआई ने बायो बबल से जुड़े हुए बेहद कड़े प्रोटोकॉल जारी किए हैं. बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि अगर कोई खिलाड़ी, फैमिली मेंबर या फिर कोई भी फ्रेंचाइजी बायो बबल प्रोटोकॉल का पालन नहीं करती है तो उसके खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

बीसीसीआई का कहना है कि खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के दायरे में आएंगे. बीसीसीआई ने कहा, ''अगर किसी खिलाड़ी के परिवार के सदस्य बायो बबल को तोड़ते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.''

विशेष परिस्थिति में हालांकि मेंबर को बायो बबल से बाहर जाने की छूट दी जाएगी. लेकिन बायो बबल में दोबारा एंट्री हासिल करने के लिए उस मेंबर को 6 दिन तक क्वारंटीन रहना होगा. इसके अलावा कोविड 19 टेस्ट की तीन नेगेटिव रिपोर्ट आना भी जरूरी होगा.

क्वारंटीन पीरियड करना होगा पूरा

बीसीसीआई की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया, ''बायो बबल छोड़ने की इजाजत दी जाएगी. लेकिन बायो बबल में दोबारा एंट्री हासिल करने के लिए 6 दिन का क्वारंटीन पीरियड पूरा करना जरूरी है. दूसरे, चौथे और छठे दिन आरटीपीसीआर टेस्ट भी किया जाएगा.''

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज अप्रैल में हुआ था. लेकिन मई के पहले हफ्ते में ही कोरोना वायरस के मामले सामने आने की वजह से आईपीएल के 14वें सीजन को स्थगित कर दिया गया.

बीसीसीआई को हालांकि आईपीएल स्थगित करने की वजह से नुकसान भी झेलना पड़ा है. लेकिन ज्यादा नुकसान से बचने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल को इंडिया से यूएई शिफ्ट करने का फैसला किया है. आईपीएल सीजन 14 का दूसरा हिस्सा 19 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा और इस दौरान कुल 31 मुकाबले खेले जाएंगे.

IND Vs ENG: पहले टेस्ट में जीत के करीब है टीम इंडिया, इस बात पर देना होगा खास ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget