एक्सप्लोरर

IPL 2021: प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले में हो सकता है बदलाव, इस दिन एलान करेगा BCCI

IPL 2021: बीसीसीआई के पास आईपीएल सीजन 14 को पूरा करवाने के लिए बेहद कम वक्त है. भारी नुकसान से बचने के लिए बीसीसीआई प्लेऑफ और फाइनल में बड़े बदलाव का एलान कर सकता है.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 14 का दूसरा हिस्सा यूएई में खेला जाना है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आईपीएल 14 की दोबारा शुरुआत 17 सितंबर से हो सकती है. बीसीसीआई ने हालांकि अब तक टूर्नामेंट की तारीखों का आधिकारिक एलान नहीं किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जून के अंत में बीसीसीआई आईपीएल 14 के दूसरे हिस्से का शेड्यूल जारी कर सकता है.

इनसाइड स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई इस साल प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि टूर्नामेंट के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले एक ही मैदान पर खेले जा सकते हैं. प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले की मेजबानी के लिए दुबई को फेवरेट माना जा रहा है.

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 14 में अब तक 29 मैचों खेले गए हैं. इस साल कुल 60 मैच खेले जाने थे और अब यूएई के तीन मैदानों दुबई, अबूधाबी और शारजाह में बाकी बचे 31 मैचों का आयोजन होगा. किस मैदान पर कितने मैच खेले जाएंगे यह भी अभी तक तय नहीं हो पाया है.

खेले जा सकते हैं 10 डबल हेडर

बीसीसीआई के पास आईपीएल 14 के दूसरे हिस्से का आयोजन करवाने के लिए सिर्फ 20 से 22 दिन का विंडो है. इसलिए बीसीसीआई 10 डबल हेडर मैच करवाने के बारे में विचार कर रहा है, जबकि बाकी 11 दिन एक-एक मैच का आयोजन होगा. 9 या 10 अक्टूबर को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जा सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से हुआ था. आईपीएल 14 का पहला चरण मुंबई और चेन्नई में आयोजित हुआ था और दिल्ली-अहमदाबाद में शिफ्ट होने से पहले तक टूर्नामेंट बेहद सफलतापूर्वक चल रहा था. 1 मई को बायो बबल ब्रेक हो गया और एक साथ कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए और बीसीसीआई को आईपीएल स्थगित करने का फैसला लेना पड़ा.

बीसीसीआई ने हालांकि पहले ही साफ कर दिया था कि उसे आईपीएल 14 रद्द होने की स्थिति में भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है. पिछले महीने बीसीसीआई ने जनरल बोर्ड की मीटिंग में आईपीएल को इंडिया से यूएई शिफ्ट करने का एलान किया.

IND Vs NZ: फाइनल में न्यूजीलैंड को मिलेगा ज्यादा फायदा, पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget