एक्सप्लोरर

IPL 2020: हार के बाद फूटा स्मिथ का गुस्सा, प्लेऑफ की रेस से बाहर होने पर इन्हें ठहराया जिम्मेदार

IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में दो जीत के साथ अपने सफर का आगाज किया था. लेकिन टीम ने बाद में लय खो दी.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में अब प्लेऑफ की स्थिति लगभग साफ होती हुई दिखाई दे रही हैं. रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों मिली 60 रनों से हार के बाद राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल-13 में सफर खत्म हो गया. इस हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की इस सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने की सारी उम्मीदें खत्म हो गईं. कप्तान स्मिथ ने लगातार विकेट गिरते रहने को हार की वजह बताया है.

राजस्थान को जीतने के लिए 192 रन चाहिए थे. रॉबिन उथप्पा ने पहली ही गेंद पर छक्का मार अच्छी शुरुआत दिलाने की कोशिश की, लेकिन पहले ओवर की आखिरी गेंद पर वह बोल्ड हो गए. यहां से राजस्थान लगातार विकेट खोती रही. टीम का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया.

स्मिथ ने बताया कि उनकी टीम के लिए मैच में वापसी करना बेहद ही मुश्किल था. स्मिथ ने कहा, "मुझे लगा था कि यह 180 का विकेट है. यहां थोड़ी ओस थी. पावरप्ले में चार विकेट खोना काफी बुरा रहा, वहां से वापसी करना काफी मुश्किल होता है."

बल्लेबाज रहे हार के जिम्मेदार

पैट कमिंस ने राजस्थान की हार की नीवं रख दी थी. उन्होंने पावर प्ले में राजस्थान के मुख्य बल्लेबाजों बेन स्टोक्स, उथप्पा, स्मिथ को आउट किया. कप्तान ने कहा, "कमिंस ने अच्छी लैंग्थ पर गेंदबाजी की. हमें शुरुआत अच्छी मिली, लेकिन इसके बाद हम लगातार विकेट खोते रहे. लीग का अंत दुर्भाग्यपूर्ण रहा."

स्मिथ का मानना है कि उनके बल्लेबाजी जिम्मेदारी लेने में नाकाम रहे. उन्होंने कहा, "हमने लीग की अच्छी शुरुआत की थी और इस मैच से पहले भी दो मैच जीते थे. मध्य में हम अपनी राह भटक गए. हमारे बल्लेबाजों, शीर्ष चार और पांच बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी नहीं ली."

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स इस साल प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रहेगी. राजस्थान रॉयल्स की टीम को लीग राउंड में खेले गए 14 मैचों में से 6 में जीत मिली जबकि 8 में हार का सामना करना पड़ा.

KKR vs RR: आईपीएल के इतिहास में सबसे ज़्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपर बने दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी को छोड़ा पीछे IPL 2020: अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में हो सकता है बड़ा बदलाव, कप्तान एमएस धोनी ने दिए संकेत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget