एक्सप्लोरर

IPL 2020: युवा खिलाड़ियों के भरोसे है राजस्थान रॉयल्स, इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स को पहले मैच में स्टार खिलाड़ियों के बिना ही मैदान पर उतरना है. ऐसे में टीम का प्रदर्शन युवा खिलाड़ियों पर ही निर्भर करेगा.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के चौथे मैच में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. एक तरफ जहां धोनी की टीम ने पहले मैच में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराकर अपने सफर का शानदार आगाज किया है, वहीं राजस्थान रॉयल्स अपने स्टार खिलाड़ियों जोस बटलर और बेन स्टोक्स के बिना ही अपने सफर की शुरुआत करेगी.

टीम के स्टार खिलाड़ी जोस बटलर क्वारंटीन पीरियड पूरा नहीं होने की वजह से पहले मैच में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं. बटलर 17 सितंबर को अपने परिवार के साथ यूएई पहुंचे. बटलर का ना सिर्फ 23 सितंबर तक क्वारंटीन रहना होगा, बल्कि टीम से जुड़ने से पहले उनके दो कोविड 19 टेस्ट भी नेगेटिव आने चाहिए. बेन स्टोक्स अब तक न्यूजीलैंड से दुबई नहीं पहुंचे हैं.

हालांकि राजस्थान रॉयल्स के लिए राहत की बात टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ का फिट होकर पहले मैच के लिए उपलब्ध होना है. स्मिथ की अलावा राजस्थान रॉयल्स पहले मैच में अपने तीन और विदेशी खिलाड़ी मिलर, जोफ्रा आर्चर और टॉम कुरैन पर दांव लगा सकती है.

राजस्थान रॉयल्स की कामयाबी काफी हद तक युवा भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी. अंडर 19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले यशस्वी जायसवाल को अनुभवी रॉबिन उथ्थपा के साथ ओपनिंग का जिम्मा दिया जा सकता है. टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज संजू सैमसन नंबर तीन पर मोर्चा संभाल सकते हैं.

राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रियान पराग को मौका दे सकती है. इसके अलावा श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट और आकाश सिंह जैसे भारतीय खिलाड़ियों का प्लेइंग इलेवन में होना पूरी तरह से तय माना जा रहा है.

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयस्वाल, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ, डेविड मिलर, रियान पराग, टॉम कर्रन, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट और आकाश सिंह.

धोनी की टीम को मिली बड़ी राहत, स्टार खिलाड़ी की हुई वापसी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget