एक्सप्लोरर

IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने यूएई में तोड़ा हार का सिलसिला, रोहित ने बताया कैसे मिली जीत

IPL 2020: मुंबई इंडियंस को 2014 में यूएई में खेले गए अपने सभी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था. अब कप्तान ने बताया है कि कैसे वो यूएई में अपनी पहली जीत हासिल कर पाए.

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 के पांचवें मैच में मुंबई इंडियंस ने एक तरफा मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को 49 रन से मात दी. यूएई में खेले गए 7 मुकाबलों में यह मुंबई इंडियंस की पहली जीत है. मुंबई इंडियंस की जीत में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले रोहित शर्मा ने अपने प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है. रोहित शर्मा ने कहा है कि टीम ने अपनी रणनीति को मैदान पर अच्छे से लागू किया इसलिए वो मैच जीतने में सफल रही.

रोहित ने कहा, "यह अपनी रणनीति को सही से लागू करने की बात है, जो हमने किया. हम मैच में हमेशा आगे थे, लेकिन यह लगातार यही करने की बात है." रोहित ने इस मैच मैच में 54 गेंदों पर छह छक्के और तीन चौकों की मदद से 80 रनों की पारी खेली. इस पारी के लिए वो मैन ऑफ द मैच भी चुने गए.

अपनी पारी को लेकर रोहित ने कहा, "छह महीने बिना क्रिकेट के काफी लंबा समय होता है. मैं विकेट पर कुछ समय बिताना चाहता था. ऐसा पहले मैच में नहीं कर सका, लेकिन खुश हूं कि आज कर सका. यहां लंबी पारी खेलना आसान नहीं है. मैं बस खड़ा होकर मारना चाहता था."

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए थे. कोलाकाता के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को मुंबई के गेंदबाजों ने 20 ओवरों में नौ विकेट पर 146 रनों तक ही सीमित कर दिया.

बता दें कि मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल के इस सीजन में आगाज अच्छा नहीं रहा है. लीग के ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस को सीएसके के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. 28 सितंबर को मुंबई इंडियंस की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लोर के साथ होगी.

IPL 2020 KXIP vs RCB: ऐसी हो सकती है पंजाब और बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget