एक्सप्लोरर

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ीं, चोटिल रिषभ पंत इतने मैच नहीं खेल पाएंगे

IPL 2020: रिषभ पंत मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच का हिस्सा नहीं थे. अब पंत के बाहर होने की असल वजह सामने आई है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में रविवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टक्कर देखने को मिली. दिल्ली कैपिटल्स की टीम में इस मुकाबले में रिषभ पंत को जगह नहीं मिलना हैरानी भरा फैसला लगा. लेकिन अब रिषभ पंत के बाहर होने की असल वजह सामने आ रही है. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयश अय्यर ने रिषभ पंत के चोटिल होने की जानकारी दी है.

सामने आई जानकारी के मुताबिक मुंबई इंडियंस के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. श्रेयश अय्यर ने कहा, ''रिषभ पंत चोट की वजह से मुंबई के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए. रिषभ पंत की चोट थोड़ी गंभीर है और डॉक्टर्स ने उन्हें कम से कम एक हफ्ते आराम करने की सलाह दी है.''

श्रेयश अय्यर ने रिषभ पंत की वापसी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी. उन्होंने कहा, ''पंत की वापसी के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. उन्हें एक हफ्ते आराम करने को कहा गया है. हम उनकी फिटनेस को देखकर ही वापसी का फैसला लेंगे.''

श्रेयश अय्यर के बयान से साफ है कि रिषभ पंत अब कम से कम दो और मैच नहीं खेलेंगे. दिल्ली कैपिटल्स का सामना 14 अक्टूबर को राजस्थान रॉयल्स से होगा और 18 अक्टूबर को टीम की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स से होगी. इन दोनों ही मुकाबलों में पंत के खेलने की संभावना नहीं के बराबर है.

20 अक्टूबर को दिल्ली कैपिटल्स को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच खेलना है. इस मैच में रिषभ पंत की वापसी हो सकती है. दिल्ली के लिए हालांकि राहत यह है कि पंत पूरे टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुए हैं. पंत की अनुपस्थिति में दिल्ली की टीम एलेक्स कैरी को ही बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज मौका दे सकती है.

कोविड 19 की वजह से क्रिकेट को लगा एक और तगड़ा झटका, पॉपुलर लीग का आयोजन नहीं होगा

IPL 2020: हार से बेहद निराश हैं श्रेयश अय्यर, बताया कहां हुई टीम से चूक
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget