एक्सप्लोरर

IPL फाइनल में पहुंचने के बावजूद सहवाग ने दिल्ली को किया ट्रोल, वायरल हो रहा है यह मीम

दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहली बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई है. दिल्ली की जीत पर भी सहवाग चुटकी लेने से नहीं चूके.

आईपीएल 13 के रविवार को खेले गए क्वालिफायर टू मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रन से मात दी. हैदराबाद पर मिली जीत के साथ ही दिल्ली की टीम पहली बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई है. टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने बेहद ही खास अंदाज में दिल्ली की टीम को फाइनल में पहुंचने की बधाई दी है.

वीरेंद्र सहवाग ने दिल्ली की टीम को बधाई देते हुए सलमान खान का मीम भी शेयर किया. सहवाग ने कहा, ''दिल्ली को फाइनल में पहुंचने की बधाई. मौजूदा 8 टीमों में से दिल्ली ही ऐसी है जिसने अब तक फाइनल मैच नहीं खेला था. लेकिन 2020 अभी हमें और भी बहुत कुछ दिखाएगा.''

सहवाग द्वारा ट्वीट के साथ शेयर किया गया मीम सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम के अकाउंट से भी इस मीम को शेयर किया गया है. दिल्ली कैपिटल्स ने लिखा, ''ऐसा पहली बार हुआ है 12, 13 सालों में.''

दिल्ली ने की शानदार वापसी

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन की शुरुआत से ही शानदार फॉर्म में रही है. लेकिन क्वालिफायर वन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली करारी हार के बाद दिल्ली की टीम सवालों के घेरे में आ गई थी.

हालांकि दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ना सिर्फ बल्ले से बल्कि गेंद से भी कमाल का प्रदर्शन किया. दिल्ली के स्टार खिलाड़ी शिखर धवन ने हैदराबाद के खिलाफ 78 रन की पारी खेली तो रबाडा ने चार विकेट लेकर पहली बार दिल्ली को फाइनल में पहुंचा दिया.

IPL 2020: राशिद खान ने किया कमाल, सबसे कम रन खर्च करके बेहद ही खास क्लब में की एंट्री

IPL 2020: केएल राहुल की ऑरेंज कैप खतरे में पड़ी, रबाडा ने एक बार फिर से बुमराह को पछाड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’

लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली

'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार

पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले

Embed widget