एक्सप्लोरर

IPL 2020: संजू सैमसन को लेकर वार्न हैं हैरान, कहा- क्यों टीम इंडिया के लिए नहीं खेल रहा यह खिलाड़ी

IPL 2020: संजू सैमसन इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं. राजस्थान के पहले मैच में संजू ने सिर्फ 32 गेंद में 74 रन बनाए.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को 16 रन से हराकर अपने सफर का आगाज जीत के साथ किया. सीएसके की जीत में सबसे बड़ी भूमिका युवा बल्लेबाज संजू सैमसन ने निभाई. सैमसन ने महज 32 गेंदों पर 74 रन की पारी खेली. शेन वार्न ने सैमसन की इस पारी के बाद कहा कि वह संजू के टीम इंडिया का सभी फॉर्मेट में हिस्सा नहीं होने को लेकर हैरान हैं.

वार्न ने कहा, ''संजू सैमसन कमाल का खिलाड़ी है. मैं लंबे समय से कह रहा हूं और मेरा मानना है कि मैने काफी समय बाद ऐसा खिलाड़ी देखा है. मैं हैरान हूं कि वह भारत के लिये सभी प्रारूपों में नहीं खेलता है.''

वार्न का मानना है कि संजू के पास सभी फॉर्मेट में खेलने की क्लास है. उन्होंने कहा, ''वह अच्छा खिलाड़ी है और उसके पास सारे शॉट्स और क्लास है. मुझे यकीन है कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करके रॉयल्स को आईपीएल जीतने में मदद करेगा. मुझे उम्मीद है कि भारत के लिये मैं उसे तीनों प्रारूपों में खेलते देखूंगा.''

संजू सैमसन पिछले सात साल से इंडियन प्रीमियर लीग में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. संजू सैमसन ने अब तक आईपीएल के 94 मैचों की 90 पारियों में 28.19 के औसत से 2283 रन बनाए हैं. संजू आईपीएल में दो शतक और 11 अर्धशतक लगा चुके हैं.

लेकिन आईपीएल के मुकाबले संजू को इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ चार ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच खेलने का मौका मिला है. इस साल की शुरुआत में संजू सैमसन न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा बने थे.

ICC का दुबई ऑफिस कोरोना की चपेट में आया, कई अधिकारी पॉजिटिव मिले, IPL पर असर पड़ना तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget