एक्सप्लोरर

IPL 2020: धोनी के खिलाफ रोहित की टीम का पलड़ा है भारी, इतने मुकाबलों में दी है मात

IPL 2020: पुराने रिकॉर्ड के आधार पर देखा जाए तो रोहित शर्मा की टीम सीएसके पर भारी पड़ती है. दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मैचों में सीएसके को एक में भी जीत नहीं मिली.

यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज आज से मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच टक्कर से होगा. पुराने रिकॉर्ड के आधार पर देखें तो पिछले साल बेहद ही रोमांचक फाइनल मुकाबले में एक रन से सीएसके को मात देने वाले मुंबई इंडियंस का पलड़ा इस मैच में भारी दिखाई देता है.

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे कामयाब टीमों में से एक हैं. मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा चार बार आईपीएल का खिताब जीता है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ना सिर्फ तीन बार खिताब कब्जा करने में कामयाब रही है, बल्कि 10 सीजन खेलने वाली इस टीम ने 8 बार फाइनल में जगह बनाई है.

मुंबई का पलड़ा भारी

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक आईपीएल के 28 मुकाबले खेले गए हैं. मुंबई इंडियंस ने इनमें से 17 में जीत दर्ज की है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के हाथ 11 बार ही बाजी लगी है. दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों में तो मुंबई इंडियंस ने एक बार भी चेन्नई को जीत दर्ज करने का मौका नहीं दिया. फाइनल में दोनों टीमों के बीच तीन बार टक्कर हुई है जिसमें दो बार मुंबई और एक बार चेन्नई को जीत मिली है.

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

मुंबई और चेन्नई के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम है. रैना ने मुंबई के खिलाफ 704 रन बनाए हैं. लेकिन रैना इस सीजन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं. सीएसके के कप्तान धोनी ने मुंबई के खिलाफ 663 रन बनाए हैं. वहीं मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने सीएसके के खिलाफ 614 रन बनाए हैं.

दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में लसिथ मलिंगा 31 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट नाम करने वाले गेंदबाज हैं. सीएसके की ओर से ड्वेन ब्रावो ने मुंबई के खिलाप 25 विकेट लिए हैं.

IPL 2020: 13वां सीजन आज से शुरू, पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस

वीडियोज

Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget