एक्सप्लोरर

IPL 2020: धोनी की टीम को चुकानी होगी भारी कीमत, स्टार खिलाड़ी ने तोड़ा बायो बबल

IPL 2020: धोनी की टीम पहले ही स्टार खिलाड़ियों के नहीं खेलने से परेशान है. अब एक खिलाड़ी के बायो बबल तोड़ने की वजह से टीम की मुश्किल और ज्यादा बढ़ गई है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आयोजन कोरोना वायरस के कहर के बीच यूएई में हो रहा है. आईपीएल 13 के आयोजन के लिए आईपीएल में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों और स्टाफ मेंबर्स को बायो बबल में रखा गया है. बायो बबल को लेकर आईपीएल को आयोजन ने बेहद कड़े नियम बनाए हैं और इसके नियम तोड़ने वाले शख्स के लिए कड़ी सजा का प्रावधान भी रखा गया है. सीएसके के तेज गेंदबाज के एम आसिफ बायो बबल को तोड़ने वाले पहले खिलाड़ी हैं.

सीएसके के खिलाड़ी के एम आसिफ को कुछ दिन पहले बायो बबल तोड़ने का दोषी पाया गया. आसिफ ने अपने होटल के कमरे की चाबी को खो दिया था. इसके बाद आसिफ दूसरी चाबी लेने के लिए होटल के रिसेप्शन एरिया में पहुंच गए. लेकिन बायो बबल प्रोटोकॉल में रिसेप्शन एरिया को बाहर रखा गया है. इसलिए आसिफ को बायो बबल तोड़ने के लिए 6 दिन क्वारंटीन में भेज दिया गया.

चूंकि आसिफ की यह पहली गलती थी इसलिए सिर्फ क्वारंटीन पर भेजा गया है. अगर आसिफ इस सीजन में एक बार और यह गलती दोहराते हैं तो उन्हें इसका खामियाजा आईपीएल 13 से बाहर होकर भुगतना पड़ सकता है. सीएसके मैनेजमेंट ने जानकारी दी है कि आसिफ का क्वारंटीन पीरियड पूरा हो चुका है और उन्होंने टीम के साथ दोबारा प्रैक्टिस शुरू कर दी है.

कड़ी सजा के प्रावधान

आईपीएल 13 में बायो बबल तोड़ने वाले खिलाड़ी को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है. पहली बार बायो बबल तोड़ने पर खिलाड़ी को 6 दिन के लिए क्वारंटीन भेज दिया जाता है. दूसरी बार अगर यह गलती होती है तो उस खिलाड़ी पर एक मैच का बैन लगाया जा सकता है. तीसरी बार अगर गलती हो जाती है तो बायो बबल तोड़ने वाले खिलाड़ी को आईपीएल 13 से बाहर कर दिया जाएगा. इतना ही नहीं टीम को उस खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट भी नहीं मिलेगा.

IPL 2020 RR Vs KKR Highlights: महज तीसरे ही मैच में टूट गया राजस्थान रॉयल्स की जीत का तिलिस्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget