एक्सप्लोरर

IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज है महामुकाबला, KXIP से हारी तो राजस्थान टीम भी होगी बाहर

आईपीएल 2020 का 50वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच शुक्रवार को खेला जाएगा और आज के मैच की जीत-हार पर राजस्थान की टीम का भविष्य तय होगा.

आईपीएल 2020 का 50वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच शुक्रवार को खेला जाएगा. राजस्थान के लिए यह मैच 'करो या मरो' का होगा. अगर राजस्थान की टीम यह मैच हारती है तो प्ले-ऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाएगी, जबकि पंजाब अपनी 7वीं जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बरकरार रहना चाहेगी. आपको बता दें कि अगर राजस्थान रॉयल्स ये मैच हारती है तो चेन्नई के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन जाएगी.

इस समय पॉइंट्स टेबल पर पंजाब 12 पॉइंट्स के साथ चौथे और राजस्थान 10 पॉइंट्स के साथ 7वें स्थान पर है. लगातार 5 मैच हारने वाली पंजाब ने पिछले 5 मैच लगातार जीतकर टूर्नामेंट में वापसी की है. बता दें कि दोनों टीमों ने बीते कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन दिखाया है. दोनों टीमों ने इससे पहले खेले गए मुकाबले भी जीते हैं. पंजाब ने कोलकाता और राजस्थान ने मुंबई को हराया था.

आर्चर पर रहेगी सबकी नज़र 

राजस्थान के लिए गेंदबाजी की जिम्मेदारी तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर रहेगी. इस सीजन में आर्चर ने अब तक 17 विकेट लिए हैं. बता दें कि सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने के मामले में भी आर्चर सबसे आगे हैं. उन्होंने सीजन में अब तक 146 डॉट बॉल फेंकी हैं.

मयंक- राहुल पर रहेगी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी 

पंजाब के लिए बल्लेबाजी की जिम्मेदारी इन दोनों बल्लेबाजों पर होगी. दोनों बल्लेबाजों ने इस सीजन में अबतक शानदार प्रदर्शन किया है. राहुल सीजन में सबसे ज्यादा 595 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. जबकि मयंक अग्रवाल ने सीजन में अब तक 398 रन बनाए हैं. दोनों खिलाड़ी इस सीजन में शतक भी जड़ चुके हैं.

लय में दिख रहे हैं मोहम्मद शमी 

पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अबतक इस सीजन में 20 विकेट लिए हैं. इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वे तीसरे स्थान पर हैं. जानकरी के लिए बता दें कि गेंदबाजी में पहले नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के कगिसो रबाडा हैं जिन्होंने 23 विकेट चटकाया हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह हैं, जिन्होंने 20 विकेट अपने नाम किया है.

ये भी पढ़ें :-

आईपीएल 2020: रवींद्र जडेजा की धमाकेदार बल्लेबाजी पर साक्षी धोनी ने दी दिया ऐसा रिएक्शन कि.. देखें तस्वीर

CSK vs KKR: कोलकाता के खिलाफ जीत दिलाने के बाद रविंद्र जडेजा ने बताया आखिरी गेंद पर क्या था उनका प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget