एक्सप्लोरर

IPL: सूर्यकुमार यादव समेत वो पांच भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया के लिए ठोंका दावा

IPL: आईपीएल के 13वें सीजन में धोनी जैसा दिग्गज खिलाड़ी अपनी साख के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया. लेकिन कुछ युवा भारतीय खिलाड़ियों ने इस सीजन में कमाल का खेल दिखाया है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का लीग राउंड खत्म हो चुका है. लीग राउंड में इस साल जहां रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी और रॉबिन उथ्थपा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने निराश किया तो पडिकल, रवि बिश्नोई, नटराजन और तेवतिया वो युवा खिलाड़ी रहे जिन्होंने अपने शानदार खेल से टीम इंडिया के लिए दावा ठोंक दिया. इनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि क्यों उन्हें टीम इंडिया में जल्द से जल्द मौका दिया जाना चाहिए.

देवदत्त पडिकल: 20 साल के युवा खिलाड़ी देवदत्त पडिकल आईपीएल में अपना पहला सीजन खेल रहे हैं. लेकिन पडिकल ने अपने पहले सीजन में 14 मैचों में 5 अर्धशतक की मदद से 472 रन बना दिए हैं. देवदत्त पडिकल बिना इंटरनेशनल क्रिकेट खेले एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं.

राहुल तेवतिया: राजस्थान रॉयल्स भले ही इस साल प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई. लेकिन राहुल तेवतिया के रूप में टीम को नया स्टार खिलाड़ी मिल गया है. राहुल तेवतिया ने इस सीजन में ना सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से भी कमाल का खेल दिखाया है. तेवतिया ने इस सीजन में 14 मैचों में 42 के औसत से 255 रन बनाए और वह 10 विकेट लेने में भी कामयाब रहे. तेवतिया ने पूरे सीजन के दौरान बेहद ही कसी हुई गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 7.13 के इकॉनिमी रेट से रन खर्च किए.

टी. नटराजन: भुवनेश्वर कुमार के चोटिल होने की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का गेंदबाजी अटैक मुश्किल में फंसता नज़र आ रहा था. लेकिन टी. नटराजन जैसे युवा खिलाड़ी ने टीम को भुवी की कमी ज्यादा खलने नहीं दी. दो साल पर नटराजन ने आईपीएल में शानदार कमबैक करते हुए 14 मैच में 14 विकेट लिए हैं. खास बात है कि अपनी यार्कर के जरिए नटराजन ने आखिरी ओवर्स में विरोधी टीम को बेहद परेशान किया है.

रवि बिश्नोई: अंडर 19 वर्ल्ड कप से स्टार बने रवि बिश्नोई ने अपने पहले सीजन से ही टीम के लिए दावा पेश कर दिया है. रवि बिश्नोई ने 14 मैचों में 12 विकेट लिए. सबसे खास बात रवि बिश्नोई का इकॉनिमी रेट रहा और उन्होंने सिर्फ 7.37 के इकॉनिमी रेट से ही रन खर्च किए. रवि बिश्नोई ने अपनी लेग स्पिन से सभी का ध्यान खींचा है.

सूर्यकुमार यादव: मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन अपने कप्तान रोहित शर्मा के खराब फॉर्म और खराब फिटनेस की वजह से परेशान रही. लेकिन 30 साल के सूर्यकुमार यादव ने टीम की इस परेशानी को कम करने की पूरी कोशिश की. सूर्यकुमार यादव ने 14 मैचों में 150 के स्ट्राइक रेट के साथ 410 रन बनाए हैं और एक बार फिर से खुद को दमदार बल्लेबाज साबित किया है. पिछले तीन सीजन से सूर्यकुमार यादव आईपीएल में 400 से ज्यादा रन बना रहे हैं, बावजूद इसके ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया में उनका चयन नहीं हुआ.

IPL 2020: 5 नवंबर से शुरू होगी प्लेऑफ की टक्कर, जानें कब किस टीम के बीच होगा मुकाबला IPL के मुरीद हुए वसीम अकरम, कहा- पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी मिले इस टूर्नामेंट में मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget