एक्सप्लोरर

एक गेंद बना सकती थी CSK को चैंपियन, कप्तान धोनी के लिए कैसा रहा था IPL का पहला सीजन?

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे पहले सीजन में एमएस धोनी की टीम CSK केवल एक गेंद के अंतर से चैंपियन बनने से चूक गई थी. जानिए कैसा था IPL में धोनी और CSK के लिए पहला साल.

IPL 2024: साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग नाम से एक क्रिकेट लीग की शुरुआत की गई. 8 नई फ्रैंचाइज़ी तैयार बनाई गईं और ये सभी 8 टीम लीग स्टेज और सेमीफाइनल स्टेज से होते हुए फाइनल तक का सफर तय करने वाली थीं. उस समय भारतीय टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का कप्तान बनाया गया. केवल धोनी ही नहीं बल्कि सभी टीमों के कप्तान के सामने नई चुनौती थी. 20 ओवर का फॉर्मेट उस समय नया था और IPL की सभी टीमों के लिए दिलचस्प भी था. यहां आइए जानते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग का सबसे पहला साल महेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम CSK के लिए कैसा रहा था.

CSK के लिए कैसा रहा IPL का पहला साल?

IPL 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना सबसे पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला, जिसमें धोनी की टीम 33 रन से विजयी रही थी. चूंकि IPL डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाता है, इसलिए CSK लीग स्टेज में बाकी टीमों से 2-2 बार भिड़ने वाली थी. लीग स्टेज में CSK ने 14 मैच खेले, जिनमें से उन्हें 8 में जीत और 6 बार हार झेलनी पड़ी थी. चेन्नई ने 16 अंक हासिल किए और अंक तालिका में टीम तीसरे स्थान पर रही.

सेमीफाइनल में CSK का सामना पंजाब से हुआ, जिसमें धोनी की टीम ने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की थी. उनका सामना फाइनल में राजस्थान रॉयल्स से हुआ और ये मैच आखिरी गेंद तक चला था. चेन्नई ने पहले खेलते हुए 163 रन बनाए, वहीं राजस्थान की टीम ने आखिरी गेंद पर 1 रन बनाकर पहली बार IPL चैंपियन बनने की उपलब्धि हासिल की थी.

CSK के लिए IPL 2008 में सबसे ज्यादा रन

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2008 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी सुरेश रैना रहे. उन्होंने सीजन में 16 मैच खेलते हुए 421 रन बनाए थे, जिनमें उनका स्ट्राइक रेट देखने लायक चीज रही. उन्होंने सीजन में 142.71 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी. वहीं महेंद्र सिंह धोनी टीम की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 16 मैचों में 414 रन बनाए थे.

CSK के लिए IPL 2008 में सबसे ज्यादा विकेट

CSK के लिए IPL 2008 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज एल्बी मोर्केल रहे. उन्होंने पूरे सीजन के दौरान 13 मैचों में 17 विकेट चटकाए थे और टीम की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज मनप्रीत गोनी थे. उन्होंने भी 16 मैचों में 17 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें:

CSK NEW CAPTAIN: पहले जडेजा और अब ऋतुराज को मिली जिम्मेदारी, धोनी ने क्यों छोड़ी चेन्नई की कप्तानी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
Bihar Protest Live: प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
Bihar Protest Live: प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget