एक्सप्लोरर

IPL 2022: RCB ने डेथ ओवर्स में हर्षल को दी थी बड़ी जिम्मेदारी, जानें नर्वस होने पर भी कैसे लिया विकेट

IPL 2022 Eliminator: हर्षल पटेल ने एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने मैच के बाद इसको लेकर प्रतिक्रिया दी.

Harshal Patel IPL 2022 Eliminator: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ शानदार जीत हासिल की. लखनऊ को इस मुकाबले में 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा. आरसीबी के लिए हर्षल पटेल ने शानदार बॉलिंग की. ईडन गार्डन्स में आरसीबी ने हर्षल को 208 रनों का बचाव करने का काम सौंपा था. जब लखनऊ को आखिरी तीन ओवरों में 41 रन चाहिए थे, तो हर्षल को गेंदबाजी दी गई थी. वह जल्द ही 18 गेंदों में 35 रन का हो गया क्योंकि पटेल ने एक वाइड गेंद फेंकी, जो बाउंड्री पार चली गई थी, जिससे लखनऊ को पांच रन मिल गए थे. लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की और मार्कस स्टोइनिस को डीप कवर पर कैच आउट करा दिया.

पटेल ने अपनी अंतिम तीन गेंदों में केवल दो और रन दिए, जिसके बाद लखनऊ को अंतिम 12 गेंदों में 33 रन बनाने थे, अंतत: 14 रन से मैच हार गए. मैच के बाद पटेल ने नर्वस होने की बात स्वीकार की और बताया कि कैसे उन्हें अपनी योजनाओं को एक पल में बदलना पड़ा. उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से मैं नर्वस था, इसमें कोई संदेह नहीं है. अगर आप 18 गेंदों में 35 रन का बचाव कर रहे हैं, तो आप घबराने वाले हैं. लेकिन जब मैंने बिना कोई गेंद फेंके छह रन दिए, तो मैंने मुझे पता चल गया कि वाइड यॉर्कर काम नहीं करेगा. इसलिए मैं उन योजनाओं पर वापस जाना चाहता था जो मेरे पहले दो ओवरों में लागू किए थे."

उन्होंने आगे कहा, "सौभाग्य से, मैंने स्टोइनिस को बाउंड्री पर आउट कराया और फिर जोश हेजलवुड ने केएल केएल राहुल को भी पवेलियन भेज दिया, जिससे मैच पूरी तरह से बदल गया."

टूर्नामेंट में पटेल ने 19 विकेट चटकाए और कहा कि कैसे लखनऊ की गेंदबाजी को देखकर उन्हें दूसरी पारी में गेंदबाजी के लिए अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करनी पड़ी. हर्षल ने बताया, "ज्यादा ओस नहीं थी, लेकिन जब बारिश हुई और कवर हटाया गया, तो नीचे की नमी सतह पर आ गई, इसकी वजह से आउटफील्ड थोड़ा गीला हो गया."

एलिमिनेटर में पटेल ने चार ओवरों में 25 रन देकर एक विकेट लिया, उन्होंने चोट से जूझने के बावजूद शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने कहा, "मुझे अपनी गेंदबाजी में कोई बदलाव नहीं करना पड़ा, क्योंकि चोट काफी अच्छी तरह से ठीक हो गई थी. इसलिए मैं अपनी धीमी गेंदों को फेंकने में सक्षम था और मैं जो भी गेंदबाजी करना चाहता था उसे कर पाया."

फाइनल में जगह बनाने के लिए बैंगलोर का सामना क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स से होने के साथ पटेल ने कहा कि वह टूर्नामेंट में अपनी टीम के लिए कठिन परिस्थिति में गेंदबाजी करने को लेकर हमेशा तैयार रहते हैं. उन्होंने कहा, "मैं इसे हरियाणा (घरेलू क्रिकेट) के लिए ऐसा करता आया हूं. मैं इसे सबसे बड़े स्तर पर करना चाहता हूं और मैं खुद को उन परिस्थितियों के लिए तैयार रखता हूं. मैं टीम के लिए हर चुनौती का सामना करने के लिए तत्पर हूं."

यह भी पढ़ें : IPL 2022: क्या हार के बाद केएल राहुल को मेंटर गंभीर से मिली डांट? वायरल हो रही गुस्से वाली तस्वीर

LSG vs RCB: जब कोहली के तरफ भाग रहे फैन को उठा ले गई पुलिस, कुछ इस तरह से स्टार बल्लेबाज़ ने दिया रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget